ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनांदगांव में CWC मेंबर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे.. जानिए हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल
October 28, 2026
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे
October 28, 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजनांदगांव में CWC मेंबर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे.. जानिए हत्या की वजह

By Mohan Rao Published December 18, 2022
Share
लाल घेरे में हत्या के आरोपी
SHARE

राजनांदगांव। पुलिस ने CWC मेंबर की हत्या के मामले में प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में हत्या के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। दरअसल यह पूरा हत्याकांड प्रेम त्रिकोण का नतीजा है। CWC मेंबर की हत्या युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया और शव को ड्रम में भरकर ठिकाने लगाया। यहीं पहचान छिप जाए इसके लिए शव के चेहरे को भी जला दिया। राजनांदगांव पुलिस ने इस पूरे मामले का रविवार को खुलासा किया।

बता दें राजनांदगांव कोतवाली थाने में बुधवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य चंद्रभूषण ठाकुर (55) के लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी रही। इस बीच शुक्रवार को पता चला कि डोंगरगढ़ के बोरतलाब के जंगल में एक शख्स की लाश मिली है, जिसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की तो पता चला यह चंद्रभूषण ठाकुर की लाश है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एक्टिवा से शव को ड्रम में भरकर ले जाते आरोपी सीसी फुटेज में दिखे।

इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। चंद्रभान के मोबाइल लोकेशन की जांच करने पर आखिरी बार इसका लोकेशन लाभिनी साहू नाम की युवती के घर के आसपास मिला। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि मृतक चंद्रभान को लाभिनी के साथ कई बार देखा गया। इसके बाद पुलिस ने लाभिनी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में सारा सच बाहर आ गया। लाभिनी ने अपने प्रेमी नूतन साहू के साथ मिलकर चंद्रभूषण की हत्या की थी।

पैसे के लेनदेन की बात आई सामने
पुलिस पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि CWC ( बाल कल्याण समिति) में उसके पति के साथ विवाद के मामले में काउंसलिंग हो रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चंद्रभूषण से हुई थी। दोनों में नजदीकिया बढ़ गई। इस बीच चंद्रभूषण ने लाभिनी को फुड स्टॉल खोलने के लिए पैसे भी दिए थे। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन गड़बड़ तब हुई जब चंद्रभूषण को लाभिनी के प्रेमी बारे में पता चला।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हुआ। चंद्रभूषण अब अपने पैसे लौटाने के लिए लाभिनी पर दबाव बनाने लगा। लगातार दबाव बढ़ता देख बुधवार को लाभिनी ने चंद्रभूषण को अपने घर बुलाया और अपने प्रेमी नूतन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक प्लास्टिक ड्रम में भरकर मृतक की एक्टिवा से ही जंगल पहुंचे और शव को फेंककर उसे नग्न किया और चेहरे को आग लिया। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसमें दोनों शव को ले जाते दिख रहे है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao December 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए केक, आसान है इनकी रेसिपी…
Next Article ‘गोलमाल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होगा ‘सर्कस’ का क्रॉस ओवर, इस मजेदार किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?