ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘गोलमाल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होगा ‘सर्कस’ का क्रॉस ओवर, इस मजेदार किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

‘गोलमाल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होगा ‘सर्कस’ का क्रॉस ओवर, इस मजेदार किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन

By Sonu Sahu
Published: December 18, 2022
Share
SHARE

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स का असर अब हिंदी फिल्मों पर भी दिखने लगा है। निर्माता दिनेश विजन अपना एक हॉरर यूनिवर्स बनाने की कोशिशों मे जी जान से जुटे हैं, उधर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी अपने सितारों की कम से कम दो दुनिया पहले ही बसा चुके हैं। एक्शन और कॉमेडी में बराबर की महारत रखने वाले रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्मों की दुनिया है ‘गोलमाल’ सीरीज। और, एक्शन फिल्मों का तड़का वह लगाते हैं अपनी ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्मों में। उनकी नई फिल्म ‘सर्कस’ अब एक और प्रयोग करने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की झलक दर्शक देख ही चुके हैं, फिल्म को लेकर अगला धमाका रोहित शेट्टी अपने करीबी दोस्त और दमदार अभिनेता अजय देवगन को लेकर करने वाले हैं।

जी हां, फिल्म ‘सर्कस’ में अभिनेता अजय देवगन भी एक खास किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन ने जहां अपनी ‘गोलमाल’ सीरीज और ‘सिंघम’ सीरीज के किरदारों में पर्याप्त दूरी बनाए रखी है। रोहित शेट्टी के दूसरे पसंदीदा कलाकार रणवीर सिंह की छवि ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्मों ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ में एक कॉमेडियन पुलिस अफसर की रही और अब तकरीबन उसी छवि के साथ वह रोहित की अगली फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी कोई 60 साल पीछे की दुनिया दिखाने की कोशिश करेगी और इसमें फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की मीनालोचनी अझगासुंदरम उर्फ मीनाम्मा की एंट्री दर्शक फिल्म के ट्रेलर और गाने में देख चुके हैं। दीपिका पादुकोण अपना यही किरदार ‘सर्कस’ में दोहरा रही है।

अब बात रोहित शेट्टी के लकी मैस्कॉट रहे अजय देवगन की। रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों हिंदी सिनेमा के नामचीन फाइट मास्टर क्रमश: शेट्टी और वीरू देवगन के बेटे हैं। दोनों की दोस्ती भी बचपन से चली आ रही है। रोहित शेट्टी ने बतौर निर्देशक अपनी जो पहली फिल्म ‘जमीन’ 19 साल पहले बनाई थी, उसमें भी उन्होंने अजय देवगन को ही लीड हीरो के रोल में लिया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु भी नजर आए थे। तब से रोहित शेट्टी अब तक 14 फिल्में बतौर निर्देशक बना चुके हैं। फिल्म ‘सर्कस’ उनकी 15वीं फिल्म होगी। इन 15 फिल्मों में से 13 फिल्मों में अजय देवगन मौजूद रहे हैं। जी हां, फिल्म ‘सर्कस’ में भी अजय देवगन एक खास किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

शेक्सपीयर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित फिल्म ‘सर्कस’ जैसी ही एक फिल्म हिंदी सिनेमा में पहले ‘अंगूर’ के नाम से बन चुकी है। वहां संजीव कुमार और देवेन वर्मा डबल रोल में थे, यहां रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। साथ में करीब डेढ़ दर्जन दमदार सहायक कलाकार भी ये ‘सर्कस’ दिखाने वाले हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के प्रशंसकों को इंतजार है इस फिल्म में अजय देवगन की झलक देखने का। अजय इस फिल्म में अपनी ‘गोलमाल’ सीरीज के किरदार गोपाल कुमार संतोषी को दोहराते नजर आएंगे।

बस्तर संभाग में झमाझम बारिश : तेलंगाना से टूटा बीजापुर का सड़क संपर्क, जानिए कौन से जिले में हुई कितनी बारिश
प्रदेश में हाथियों की मौत के मामले में तीन वन अधिकारी और गार्ड निलंबित
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की चैंपियन बनी सचिन की टीम, इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया
पंकज त्रिपाठी का कहना है ,की उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें फिल्मो में बेहद ही दिलचस्प कॉमिक रोल करने को मिले
छत्तीसगढ़ में बंगाल की जीत का जश्न, सीएम साय बोले- टीएमसी की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव में CWC मेंबर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे.. जानिए हत्या की वजह
Next Article सीएम ने की चीनी उत्पादों के बायकॉट की अपील, बोले- दोगुनी कीमत होने पर भी खरीदेंगे स्वदेशी सीएम ने की चीनी उत्पादों के बायकॉट की अपील, बोले- दोगुनी कीमत होने पर भी खरीदेंगे स्वदेशी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?