ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली की रौशनी से जगमगाया वनांचल का नक्सल प्रभावित गोलापल्ली, गाँव में खुशहाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बिजली की रौशनी से जगमगाया वनांचल का नक्सल प्रभावित गोलापल्ली, गाँव में खुशहाली

By @dmin
Published: May 3, 2020
Share
SHARE


मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के प्रयासों से तेलंगाना होते पहुंची बिजली

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष रूचि के चलते सुकमा जिले के घने जंगलों के बीच बसे गांव गोलापल्ली को तेलंगाना राज्य होते हुए एक नई सौगात पहुंचा दी गई है। ग्रामीणों को बरसों से इस सौगात का इंतजार था। गोलापल्ली गांव के 184 घर इस सौागात से जगमगा उठे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के विशेष प्रयासों से मिली इस सौगात से ग्रामीणों के चेहरे चमक उठे हैं और उनके होठों पर मुस्कान बिखर गई है। दरअसल सुकमा जिले के जंगल के बीच बसे गांव गोलापल्ली के ग्रामीणों को बिजली का लम्बे समय से इंतजार था, मगर ग्रामीणों की यह इच्छा दुर्गम वनक्षेत्र और नक्सलियों के विरोध के कारण पूरी नही हो पा रही थी। क्षेत्रीय विधायक और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा गोलापल्ली इलाके मे बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। यहां घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण छत्तीसगढ़ की बिजली पहुंचना संभव नहीं था। इस स्थिति को देखते हुए गोलापल्ली क्षेत्र में तेलंगाना राज्य के रास्ते बिजली पहुंचाने का भागीरथ प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोलापल्ली गांव की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस इलाके में पड़ोसी राज्य तेलंगाना के रास्ते बिजली पहुंचाने के लिए विशेष रुचि लेते हुए इसकी मंजूरी दी। नार्दर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी ऑफ तेलंगाना के पर्णशाला स्थित नालापल्ली फीडर से फैदागुड़ा से टैपिंग के माध्यम से रायगुड़ा-तारलागुड़ा होते हुए गोलापल्ली तक बिजली पहुंचाई गई। गोलापल्ली इलाके में बिजली पहुंचाने के लिए लगभग 21.7 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन और 17.3 किलोमीटर एलटी लाइन बिछाई गई है। इस दुर्गम क्षेत्र में बिजली पहुंचाने में एक दूसरी बड़ी चुनौती नक्सलियों द्वारा विरोध भी था। नक्सली इस क्षेत्र में विद्युतीकरण के पक्ष में नहीं थे। मगर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला भी कम नहीं था और ग्रामीणों के साथ मिलकर इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया बल्कि महज चार माह के भीतर गांव तक बिजली पहुंचाने में सफलता भी हासिल की। इसी का नतीजा है कि इस गांव के 184 गरीब परिवार के घर अब बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं। उन्हें अंधेरे तथा डिबरी-चिमनी के धुएं से भी छुटकारा मिल गया है। अब यहां के स्कूल और आंगनबाड़ी समेत शासकीय कार्यालयों में भी विद्युतीकरण किया जा रहा है। गोलापल्ली में हुए विद्युतीकरण से सभी ग्रामीण बहुत खुश हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है। गोलापल्ली क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने में जिला प्रशासन की सजगता एवं तत्परता सराहनीय रही है।

एक ‘विजय’, कई शिकार! भाजपा में आंतरिक शक्ति संतुलन बनाने कुर्मी नेतृत्व उभारने की तैयारी
आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव: सीएम योगी
जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर
अखिलेश यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
ईडी की छापेमारी में बड़ा खुलासा: हेमंत सोरेन के करीबी के घर से बरामद हुईं दो एके-47
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यालयों का संचालन 4 मई से
Next Article रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में करीब 8 हजार नए मामलों के साथ अब तक की सबसे बड़ी उछाल देश के अन्य हॉटस्पाट जिलों से छत्तीसगढ़ आने के लिए पास नहीं होगा जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?