ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी

By @dmin
Published: October 13, 2021
Share
राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग की है।

कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी शामिल थे। हाल ही में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। कांग्रेस लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने की लगातार मांग कर रही है।

गृह राज्य मंत्री के इस्तीफा के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं: राहुल गांधी
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से मांग कि आरोपी के पिता जो गृह राज्य मंत्री हैं, को पद से हटा देना चाहिए क्योंकि उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से भी इस मामले की जांच की जाए। प्रियंका गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति ने हमें आश्वासन दिया है कि वह आज ही सरकार से इस मामले पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रपति आज सरकार के करेंगे चर्चा: प्रियंका गांधी
वहीं राष्ट्रपति के मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमलोगों को आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें। उनकी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीडि़त किसान परिवारों की मांग है। 

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में गत तीन अक्तूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आशीष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

छत्तीसगढ़ के रिकवरी रेट में लगातार हो रहा सुधार: पिछले 24 घंटों में 16188 मरीज डिस्चार्ज…. 14519 नए केस… 193 मरीजों की मौत
और कितनी बार कटती रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की ‘नाक’, लेकिन झटका झेल बचा रही यात्रियों की जान
अवैध धान भंडारण पर रेड के लिए पहुंचे अधिकारियों से भिड़ गया शख्स, विभाग ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Bhilai Breaking : सीबीआई अफसर बनकर 54 लाख की ठगी, रिसाली में बुजुर्ग हुआ डिजीटल अरेस्ट का शिकार
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 2 मार्च को होगा भिलाई निगम के वार्डों का आरक्षण…. जनप्रतिनिधि भी हो सकते हैं सम्मिलित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल के पिता की टीएस सिंहदेव को दो टूक- कभी सीएम नहीं बन पाएंगे सीएम बघेल के पिता की टीएस सिंहदेव को दो टूक- कभी सीएम नहीं बन पाएंगे
Next Article शाहरुख के बेटे की जमानत का NCB ने किया विरोध, कोर्ट से कहा- ड्रग्स के धंधे में शामिल है आर्यन शाहरुख के बेटे की जमानत का NCB ने किया विरोध, कोर्ट से कहा- ड्रग्स के धंधे में शामिल है आर्यन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?