ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNewsRaipur

राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस

By Om Prakash Verma
Published: September 28, 2022
Share
राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस
राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस
SHARE

दुर्ग। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के अंतर्गत ग्राम भरर में पहले जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में 1 हफ्ते पूर्व से ही ग्रामीणों से आवेदन लिए गए थे और इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही मौके पर भी ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। शिविर में 285 आवेदन आये, इनमें 204 को मौके पर ही निराकृत कर दिया गया। कलेक्टर ने राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सचिव और खाद्य विभाग की जिम्मेदारी है कि सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बन जाए। इसमें किसी तरह का विलंब ना हो, इसके लिए आप फील्ड में घूमकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें और उन्हें लाभ दिलाएं।

सुरपा में एक ग्रामीण ने कहा कि मेरे द्वारा दिए गए राशन कार्ड के आवेदन में काफी विलंब किया जा रहा है। सुरपा सचिव से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने कलेक्टर ने सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राशन कार्ड जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भरर में शिविर के आयोजन से ग्रामीणों की समस्या का तेजी से समाधान मौके पर ही हो रहा है। प्रशासन की यह पहल बहुत अच्छी है। सरपंच श्रीमती गरिमा भारती ने शिविर के लिए आभार जताया। शिविर में गंभीर बीमारियों के लिए आवेदन लेने आये हितग्राहियों के उचित इलाज के निर्देश बीएमओ को दिए। स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया और मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता, जनपद सीईओ मुकेश कोठारी भी मौजूद रहे।

सड़क बनने के दौरान पाइपलाइन का विशेष ध्यान रखें
शिविर में एक आवेदन पीडब्ल्यूडी की सड़क से पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने को लेकर आया। इस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल अहम जिम्मेदारी है। सड़क निर्माण के वक्त यह ध्यान रखा जाए कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ना हो यदि ऐसा हुआ तो इसकी तुरंत मरम्मत की जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक में एसडीएम को भी उपस्थित रहने कहा।

रेवेन्यू प्रकरणों पर कहा तुरंत बताएं क्या जरूरी है
शिविर में एक आवेदन नवीन ऋण पुस्तिका जारी करने के संबंध में आया। इस पर ग्रामीण ने शिकायत करते हुए कहा कि ऋण पुस्तिका जारी करने में समय लगाया जा रहा है। पटवारी ने बताया कि आवेदन में कुछ कमियां हैं जिसके बारे में बताया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जब पहली बार ग्रामीण आवेदन लेकर आएं उसी समय उन्हें बता दिया जाए कि कौन से कागजात की जरूरत होगी और इनके मिलने पर कब तक प्रकरण निराकृत कर दिया जाएगा।

उलट की मांग आई तो यह कहा
एक ग्रामीण ने लिमाही बांध में उलट की मांग उठाई। इस पर किसानों ने कहा कि एक किसान की वजह से अन्य किसान प्रभावित होंगे और उनका नुकसान हो जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम तथा अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना करने के निर्देश दिए।

1 हफ्ते में आ जाएगा फसल बीमा का क्लेम
एक किसान ने फसल बीमा का क्लेम अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने कृषि अधिकारी से पूछा। कृषि अधिकारी ने बताया कि 1 सप्ताह के भीतर किसान का बीमा का क्लेम मिल जाएगा।

धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने की खुदकुशी, वाट्सएप स्टेटस में मिला सुसाइड नोट… जांच में जुटी पुलिस
श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध आवाज बुलंद की, अभियान को सामाजिक संगठनों का समर्थन
आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी रह सकती है GDP की वृद्धि दर
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन
जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य विभाग की मुहीम: 16 लाख से अधिक लोगों ने खुद तैयार किया फाइलेरिया से बचाव के लिए सुरक्षात्मक घेरा
Next Article मानदेय बढ़ाने हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ पर बरसे मंत्री लखमा, कह दी यह बड़ी बात… भाजपा को मिला मुद्दा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?