ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च

By Om Prakash Verma
Published: June 28, 2025
Share
रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च
रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च
SHARE

रायपुर/ शांत जीवनशैली और आधुनिक भारतीय सौंदर्य के पर्याय, डिज़ाइन-फर्स्ट ब्रांड निकोबार ने रायपुर स्थित ज़ोरा मॉल में अपना 24वाँ स्टोर लॉन्च किया है। 1,409 वर्ग फीट में फैला हुआ यह स्टोर उन लोगों के लिए है, जो शानदार कारीगरी, आराम और समझदारी से की गई खरीदारी को महत्व देते हैं।

निकोबार की शुरुआत सिमरन लाल राय और राहुल राय ने की थी। वे दोनों पति-पत्नी हैं, जिनका विचार भारत की पारंपरिक सुंदरता को आज के ज़माने की सादगी और सहजता के साथ जोड़ना था। धीरे-धीरे निकोबार उन लोगों की पसंद बन गया, जो आरामदायक कपड़े, सलीके का होमवेयर और काम आने वाले ट्रैवल प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं। हर प्रोडक्ट में शालीन डिज़ाइन और भारतीय कारीगरी की नायाब झलक दिखती है, जो इस ब्रांड को खास बनाती है।

रायपुर स्थित निकोबार स्टोर की डिज़ाइन राजीव पुरोहित, को-क्रिएटिव डायरेक्टर, निकोबार; और दिव्या कपूर, हेड ऑफ ज्वेलरी एंड विज़ुअल मर्चेंडाइज़िंग, ने मिलकर तैयार की है। निकोबार का नया रायपुर स्टोर भी उतना ही खास है, जितने कि इसके बाकि शहरों के स्टोर्स हैं। यह स्टोर गर्मजोशी, सादगी और खुलेपन की साफ झलक पेश करता है। सब मिलकर एक शांत और सुकून भरा माहौल बनाते हैं, जो ब्रांड की सोच को बखूबी दर्शाता है।

रायपुर में खुले निकोबार के नए स्टोर की शुरुआत ब्रांड के नए कलेक्शंस के साथ हुई है- ‘सफर’, जो घूमने और नई खोज की भावना को दर्शाता है; ‘मेडागास्कर’, जो प्रकृति और समुद्री जीवन की बेमिसाल सुंदरता को समेटे है; और सबसे पसंदीदा ‘निको कोर’ हमेशा पसंद की जाने वाली ऐसी रेंज है, जिसमें सादगीभरी डिज़ाइन और मिलाकर पहनने वाले परिधान शामिल हैं। इस स्टोर में महिलाओं और पुरुषों के पहनावे से लेकर ज्वेलरी, होम डेकोर और एक्सेसरीज़ तक, निकोबार के सबसे लोकप्रिय और नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

निकोबार की सी.ई.ओ., राशि सेठिया कहती हैं, “निकोबार में हर नया स्टोर हमारे लिए एक नया ‘आइलैंड’ है, जो हमें और गहराई से लोगों से जुड़ने और ब्रांड का विस्तार करने का मौका देता है। रायपुर एक ओर अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है, तो दूसरी ओर यहाँ की नई पीढ़ी में आधुनिक सोच भी तेजी से बढ़ रही है। हम ऐसे ही भारत के लिए डिज़ाइन करते हैं, जो जागरूक हो, अपने अंदाज़ में खुलकर बोलने वाला हो और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ हो। हमें खुशी है कि हम अपने डिज़ाइन और समझदारी भरे जीवन के विचार को इस जीवंत और लगातार प्रगति करने वाले शहर तक ला रहे हैं।

यह स्टोर निकोबार की सभी कैटेगरीज़- परिधान, होम, ट्रैवल, ज्वेलरी और गिफ्टिंग का घर है, जहाँ हर प्रोडक्ट एक सोच, एक कहानी और भारतीय जीवनशैली से जुड़ने की भावना के साथ डिज़ाइन किया गया है। रायपुर में निकोबार की यह सोच एक नए डेस्टिनेशन और नए दर्शकों तक पहुँच रही है। ब्रांड का यह विस्तार सिर्फ नए स्टोर खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर शहर में अपने डिज़ाइन-केंद्रित सफर को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।
स्टोर का पता: यूनिट नंबर यूजी-026, अपर ग्राउंड फ्लोर, ज़ोरा द मॉल, एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने, रायपुर- 492012

योग्य छात्रों को मिलेगा लैपटॉप, योगी सरकार ने टीकाकरण के लिए की 50 करोड़ की व्यवस्था
Big Breking_: नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी का छापा, सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद नया ऐक्शन
कैसा सिस्टम: जिस आईपीएस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, उसे ही सौंप दी जिले की जिम्मेदारी
छरछेद हत्याकांड पर सीएम साय ने जताई संवेदना, प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपए सहायता का ऐलान
वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं
Next Article फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए 'इंडियन लाउंज' का उद्घाटन किया फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीय लोगों के स्वागत के लिए ‘इंडियन लाउंज’ का उद्घाटन किया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?