ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म! कोर्ट रूम में टकराएंगे ये सुपरस्टार्स, बयां करेगी मंदिर निर्माण के संघर्षों की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म! कोर्ट रूम में टकराएंगे ये सुपरस्टार्स, बयां करेगी मंदिर निर्माण के संघर्षों की कहानी

By Om Prakash Verma
Published: July 9, 2023
Share
राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म! कोर्ट रूम में टकराएंगे ये सुपरस्टार्स, बयां करेगी मंदिर निर्माण के संघर्षों की कहानी
राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म! कोर्ट रूम में टकराएंगे ये सुपरस्टार्स, बयां करेगी मंदिर निर्माण के संघर्षों की कहानी
SHARE

एंटरटेनमेंट डेस्क (एजेंसी)। बॉलीवुड में भगवान राम पर कई सारी फिल्में बन रही हैं। कुछ समय पहले ही प्रभास स्टारर आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई। इसके अलावा रणबीर कपूर भी रामायण मूवी लेकर आ रहे हैं। इसी बीच राम जन्मभूमि पर एक और फिल्म है जो काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का नाम है जन्मभूमि।

पिछले कुछ समय से भगवान राम पर कई सारी एनिमेटेड फिल्में भी बनी हैं। अब बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पर बनने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त और सनी देओल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सूत्रों की मानें तो ये दोनों बॉलीवुड सितारे फिल्म में अदालत में एक-दूसरे के विरुद्ध वकालत करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म में विपक्षी वकील की भूमिका निभा सकते हैं। जबकि सनी देओल सरकारी वकील की भूमिका में होंगे। खबरों में बताया जा रहा है कि पूरी फिल्म की शूटिंग मुंबई में सेट बना कर की जाएगी। फिल्म सिटी में अयोध्या के साथ-साथ कोर्ट रूम को भी रीक्रिएट किया जाएगा।

फिलहाल अभी इस फिल्म से जुड़े जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन सनी देओल और संजय दत्त, दोनों का ही बॉलीवुड करियर जबर्दस्त रहा है। 1980 के दशक में बेताब से करियर शुरू करने के बाद अर्जुन, घायल, घातक, दामिनी और गदर जैसी फिल्में करके सनी देओल 1990 और 2000 के दशक में बड़े स्टार बन गए। यही स्थिति संजय दत्त की भी है। उनके खाते में दर्जनों हिट फिल्में हैं। इन दोनों सितारों ने योद्धा, क्रोध और क्षत्रिय जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. अब दोनों के उन फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है, जो उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं।

Ram mandir case movie Janmbhoomi sanjay dutt sunny deol film finalised shooting location in ayodhya

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर साल 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म बनाने की योजना बनाई जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आवाज देंगे। अभिनेता की आवाज का इस्तेमाल फिल्म में सूत्रधार के तौर पर किया जाएगा। इस फिल्म में मंदिर बनाने के दौरान किए गए संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी।

फिर से डरा रहा कोरोना: बीते 24 घंटे में 42766 नए केस, 1206 लोगों की मौत
‘KGF 2’ और ‘कांतारा’ के निर्माता लगाएंगे 3,000 करोड़ रुपये का दांव, आएंगी ये फिल्में…
Bhilai Breaking : भाजपा की सभा में पथराव, जिला अध्यक्ष ने कहा कांग्रेसियों ने फेंके पत्थर… कांग्रेस ने किया पलटवार
महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 655 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
आवारा मवेशियों के साथ भाजयुमों का प्रदर्शन, गायों के गले में तख्ती टांगकर सरकार किया सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग के सरकारी राशन के गोदाम से चोर ले गए 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी, CCTV फुटेज में दिखा ट्रक
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 266 # 09 July 2023

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?