ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर से डरा रहा कोरोना: बीते 24 घंटे में 42766 नए केस, 1206 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिर से डरा रहा कोरोना: बीते 24 घंटे में 42766 नए केस, 1206 लोगों की मौत

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours
More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। शनिवार को कोरोना से होने वाली मौतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या नौ दिन बाद 1,000 के पार पहुंची है। इससे पहले 30 जून को 1,002 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,07,95,716 तक पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 45,254 मरीज ठीक हुए हैं। देश भर में अब तक कुल 2,99,33,538 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 97.20 फीसदी हो गया है। अब तक देशभर में 37.21 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 हो गई है जो कि कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है। वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह लगातार 5 फीसदी से कम रहते हुए फिलहाल 2.34 फीसदी है। डेली पॉजिटिविटी रेट भी लगातार 17 दिनों से 3 फीसदी से कम बना हुआ है। देश में टीकाकरण की तेज रफ्तार और राज्यों की ओर से लागू की गई पाबंदियों के चलते बीते कुछ सप्ताहों में तेजी से कोरोना के केसों में कमी देखने को मिली थी। लेकिन अब इसमें एक बार फिर से इजाफा होना चिंता की वजह है। हालांकि अब भी नए केसों की संख्या प्रतिदिन 50,000 के बेंचमार्क से नीचे है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ में मिले 391 नए केस
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान 391 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 307 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 05 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13472 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 97 हजार 35 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 78 हजार 961 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4993 हो गई है।

नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन, बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा
कोरोना के नए रूप से छह देशों में हड़कंप, ७० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है स्ट्रेन
भारत-चीन के बीच एलएसी पर तनाव, मोदी सरकार ने आज शाम बुलाई सर्वदलीय बैठक
24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा, सीएम साय से मिले इसरो के अध्यक्ष… कृषिक्षेत्र के डेवलप पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Traffic police's baton on modified and high speed bikers…. 121 vehicles seized मॉडिफाइड व हाई स्पीड़ बाइकर्स पर यातायात पुलिस का डंडा…. 121 वाहनों को किया जब्त…. शराबी वाहन चालकों पर भी हुई कार्रवाई
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं फैसला: ‘बदनाम करने के लिए नहीं कर सकते सोशल मीडिया का इस्तेमाल’ स्मृति ईरानी से जुड़े मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?