ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के नए रूप से छह देशों में हड़कंप, ७० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है स्ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना के नए रूप से छह देशों में हड़कंप, ७० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है स्ट्रेन

By @dmin
Published: December 22, 2020
Share
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। वहीं कुछ देशों में टीकाकरण भी शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच ब्रिटेन सहित छह देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन (रूप) ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। यह स्ट्रेन ब्रिटेन के बाद नीदरलैंड्स, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इटली और दक्षिण अफ्रीका में भी पाया गया है।
कोविड का यह नया स्ट्रेन ७० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इसके खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर २२ दिसंबर रात ११:५९ बजे से ३१ दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है। २२ दिसंबर की रात तक आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच की जाएगी। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को भी एक हफ्ते तक होम आइसोलेशन में रहना होगा।

नया स्वरूप आगे कमजोर होगा या घातक इसकी नहीं है कोई जानकारी
वायरस अपना स्वरूप बदलता रहता है। ऐसे में ज्यादातर वायरस जहां खुद ही खत्म हो जाते हैं वहीं कभी-कभी कुछ पहले से कई गुना खतरनाक हो जाते हैं। यह प्रक्रिया इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक जब तक एक रूप को समझते हैं तब तक दूसरा सामने आ जाता है। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को बी.१.१.७ नाम दिया गया है।

वायरस ने पहले भी बदला है स्वरूप
कोरोना वायरस का जो स्ट्रेन चीन के वुहान में मिला था वह अब ज्यादातर देशों में नहीं है। ठीक इसी तरह यूरोप में फरवरी में डी६१४जी प्रकार का वायरस मिला था और अभी दुनियाभर में यही सबसे ज्यादा है। वायरस का ए२२२वी प्रकार उन लोगों में फैला था जो स्पेन में गर्मियों की छुट्टियां मनाकर लंदन वापस लौटे थे। 

कहां से आया है वायरस का नया प्रकार
ब्रिटेन में अभी वायरस का जो स्ट्रेन मिला है वह काफी ज्यादा बदला हुआ है। ऐसा हो सकता है कि यह किसी ऐसे रोगी के शरीर में बदला हो, जिसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी। फिर आगे कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगियों के शरीर में ही इसने मजबूत होकर अपना स्वरूप बदला हो।

तेजी से क्यों फैल रहा है वायरस का नया स्वरूप
दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के मुताबिक वायरस का नया स्वरूप मानव कोशिकाओं में ज्यादा तेजी से चिपकता है। इसलिए यह तेजी से फैल रहा है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई
बिग ब्रेकिंग: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा…. दिल्ली के एस्कोर्ट हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Breaking News : नक्सली संगठन के नाम पर लेखापाल से मांगे 1 करोड़ रुपए, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
वेदांता एल्यूमिनियम ने भारतीय मानक ब्यूरो से सातवां प्रमाणन प्राप्त किया
रिसाली निगम के 10 हैण्ड पंप का पानी दुषित, बीमारी न हो इसलिए पानी का उपयोग नहीं… समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से नवाजे गए पीएम मोदी…. भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने दिया गया यह सम्मान
Next Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1258 नए संक्रमितों की पुष्टि…… इलाज के दौरान 18 मरीजों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?