ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘KGF 2’ और ‘कांतारा’ के निर्माता लगाएंगे 3,000 करोड़ रुपये का दांव, आएंगी ये फिल्में…
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

‘KGF 2’ और ‘कांतारा’ के निर्माता लगाएंगे 3,000 करोड़ रुपये का दांव, आएंगी ये फिल्में…

By Sonu Sahu Published January 3, 2023
Share
SHARE

‘KGF 2‘ और ‘कांतारा‘ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद प्रोडक्शन हाउस होम्बेल फिल्म्स की चर्चा दुनियाभर में होने लगी है। फिल्मों को मिली अपार सफलता के बाद अब निर्माताओं ने एक बार फिर कमर कस ली है और आने वाले पांच सालों की अपनी योजना के बारे में भी प्रशंसकों को बता दिया है। निर्माता विजय किरागंदूर की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। आइए जानते हैं प्रोडक्शन हाउस की क्या है प्लानिंग।

Contents
सालारकांतारा 2टायसनरघुथाथासूर्या और सुधा कोंगारा की फिल्म

निर्माता विजय किरागंदूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘बीता साल हमारे लिए संतुष्टजनक और शानदार रहा और यह आपके प्यार व समर्थन की वजह से ही संभव हो पाया। नए साल के आगमन के साथ हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम आगे और दमदार कंटेंट और कहानियां आपके लिए परोसेंगे, जो आपके जहन में एक अमिट छाप छोड़ जाएंगी। उन्होंने लिखा, ‘हमने मनोरंजन उद्योग में अगले पांच सालों के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का संकल्प लिया है।

सालार

‘सालार’ होम्बेल फिल्म्स की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इसके जरिए प्रोडक्शन हाउस को एक बार फिर निर्देशक प्रशांत नील का साथ मिला है। प्रशांत ने इससे पहले होम्बेल के साथ मिलकर ‘KGF’ और ‘KGF 2’ जैसी सुपर-डुपरहिट फिल्में दी थीं। ‘सालार’ के जरिए निर्माता-निर्देशक दोनों तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी।

कांतारा 2

विजय किरांगदूर ने पिछले दिनों इस खबर पर अपनी मोहर लगाई थी कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का सीक्वल बनने जा रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद से सिनेप्रेमियों का उत्साह चरम पर है। निर्माता ने कहा था कि ‘कांतारा 2’ के लिए होम्बेल की टीम अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के साथ दोबारा पारी खेलेगी। महज 16 करोड़ रुपये में बनी कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।

टायसन

पिछले साल जून में साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने मलयालम फिल्म ‘टायसन’ का ऐलान किया था। यह चौथी फिल्म है, जिसके निर्देशन की कमान भी पृथ्वीराज खुद ही संभाल रहे हैं। फिल्म होम्बेल प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो ना सिर्फ मलयालम बल्कि कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज होगी। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। पृथ्वीराज इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

रघुथाथा

होम्बेल प्रोडक्शंस फिल्म ‘रघुथाथा’ के जरिए तमिल सिनेमा में कदम रख रहा है। इसके जरिए वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लेखक सुमन कुमार निर्देशन जगत में उतर रहे हैं। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश फिल्म की हीरोइन हैं। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पहली तमिल फिल्म की घोषणा पिछले साल दिसंबर में की थी। फिल्म को इसी साल सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है। यह फिल्म एक युवा महिला की खुद को खोजने की उम्मीद और खुशी देने वाली कहानी है।

सूर्या और सुधा कोंगारा की फिल्म

होम्बेल प्रोडक्शंस ने सुपरस्टार सूर्या और निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाए हैं। एक्टर और डायरेक्टर की यह जोड़ी सुपरहिट तमिल ड्रामा फिल्म ‘सोराराई पोटरू’ के लिए साथ आई थी। होम्बेल के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द ही होगा। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी एक खूंखार गैंगस्टर की असल जिंदगी पर आधारित होगी। यह प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली दूसरी तमिल फिल्म होगी।

You Might Also Like

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार

Sonu Sahu January 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरक्षण पर मंत्री टीएस बाबा का बड़ा बयान : निर्णय नहीं ले पा रही हैं राज्यपाल तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए
Next Article Big Breaking : महारैली में राज्यपाल की जिद पर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश, कहा- भाजपा ने राजभवन को बनाया राजनीति का अखाड़ा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?