ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में चलेगा ”टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान” हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में चलेगा ”टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान” हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
राज्य में चलेगा ''टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान'' हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित
राज्य में चलेगा ''टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान'' हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित
SHARE

मध्यान्ह भोजन के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों के माध्यम से होगी
मुख्य सचिव ने क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर। राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायतों के एक-एक स्कूल में आदर्श शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इन शौचालयों में कम लागत में अच्छी गुणवत्ता का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। शौचालयों में रनिंग वाटर, ड्रेनेज व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इनकी नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आगामी शिक्षा सत्र में टेबलेट के पहले टॉयलेट अभियान को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए है। इन शौचालयों का निर्माण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से किया जाएगा।

मुख्य सचिव जैन ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री सहित अन्य सामग्रियों की खरीदी गौठानों में संचालित ग्रामीण आजीविका केन्द्र से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मध्यान्ह भोजन के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने वाली सामग्री और बाजार से खरीदी जाने वाली सामग्री की सूची बनाकर इस पर अमल करने कहा है। मध्यान्ह भोजन में लगने वाली सभी सामग्रियों की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय मानिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 3456.98 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना और मध्यान्ह भोजन योजना के लिए कुल 696.18 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। अनुमोदन के पश्चात यह प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी धनंजय देवांगन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार: पिछले 24 घंटे में सामने आए 13834 नए केस….11815 हुए डिस्चार्ज, 175 की मौत
32 हज़ार टन प्याज सड़ गया, लोग 120 रुपये किलो खरीद रहे: रागेश
छत्तीसगढ़ के एक लाख कर्मचारी आज छुट्टी पर, कांग्रेस सरकार को याद दिला रहे वादा
दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने निगम बनेगा सेतु, रिसाली निगम में महापौर परिषद ने लिया निर्णय
बेहतर परिणाम के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी जाएगी कोचिंग… संचालक मंडल की बैठक में निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम
Next Article लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान, सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान, सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?