ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम
घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम
SHARE

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफॉम्र्स पर हर्बल ब्रांड की लगातार बढ़ती मांग
रायपुर। घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेजन एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाईन व्यावसायिक प्लेटफॉम्र्स पर भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। अब छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों को हर्बल्स ब्रांड के उत्पादों की खरीदी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों और नगर निगमों को इस छूट का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य में छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पादों की बिक्री में और अधिक वृद्धि होगी।

राज्य में वर्ष 2019-20 में एक करोड़ 25 लाख रुपए, वर्ष 2020-21 में 2 करोड़ 15 लाख, और वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीने में 4 करोड़ 34 लाख रुपए के मूल्य के उत्पादों की बिक्री राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो चुकी है। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफार्म, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, ग्रामीण ई-स्टोर के सीएससी नेटवर्क ने देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ हर्बल के लिए बाजार बनाने में मदद की है।

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के अनेक उत्पादों को पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान मिल रही है, इनमें अनाज, स्वदेशी मसाले, कुकीज़, पर्सनल केयर आइटम्स और वनोपजों में नवोन्मेष के साथ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 150 से भी अधिक उत्पादों की बिक्री हो रही हैं। जिसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 संजीवनी केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां हर्बल ब्रांड के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता
छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों कि विदेशों में भी अच्छी खासी मांग है, यहां से मिलने वाले ऑर्डरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय गल्फ़ फूड फेस्टिवल, दिल्ली में इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल और ट्राइबल फेस्टिवल, भोपाल में इंटरनेशनल हर्बल फेयर, दीवाली हाट मेला, राज्योत्सव और मॉल प्रदर्शनियों में भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार-प्रसार कर दुनियाभर तक हर्बल उत्पादों की विशेषता पहुंचाई।

वनोपज से बने हर्बल उत्पाद
छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड में छत्तीसगढ़ के वनों से आदिवासी महिलाओं द्वारा संग्रहित और उनसे तैयार किए गए उत्पादों का विक्रय किया जाता है, जिसका उद्देश्य आदिवासियों एवं अन्य वनवासियों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान है। हर्बल ब्रांड में भृंगराज तेल, नीम तेल, हर्बल साबुन, च्यवनप्राश, शुद्ध शहद, सेनेटाइजर, हर्बल हवन सामग्री, बीज तेल, आंवला जूस, बेल शर्बत, जामुन जूस, महुआ आर.टी.एस., महुआ स्क्वैश, हर्बल कॉफ़ी, आंवला लच्छा, अचार, पाचक, कैंडी, बेल मुरब्बा, चाय उपलब्ध हैं। जबकि महुआ के लड्डू, जैम, कुकीज़, अचार, चिक्की, चंक्स और इमली के ब्रिक्स, कैंडी, कौंचपाक, इमली सॉस एवं जामुन चिप्स, मसाला गुड़ पाउडर एवं आयुर्वेद चूर्ण के विभिन्न उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनों से प्राप्त वनोपजों से निर्मित हर्बल उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए, नई रणनीतियों के तहत काम किया गया। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉम्र्स पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की गयी, जिसका परिणाम बढ़ती बिक्री के रूप में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ हर्बल की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ ग्रामीण अंचल की उन महिलाओं का है, जिन्होंने वनोपज संग्रहित किया, उनसे उत्पाद निर्मित करने में सहायता की और उनकी पैकेजिंग में मुख्य भूमिका निभाई। इस तरह न केवल शुद्ध उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंच रहे हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ हो रही हैं।

भोरमदेव अभ्यारण में मिली तितलियों की दुर्लभ प्रजाति… स्पॉटेड एंगल
कोरोना मरीजों के लिए सन फार्मा ने कम कीमत में लॉन्च की दवा फेविपिराविर, 35 रुपए प्रति टैबलेट है फ्लूगार्ड की कीमत
मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने बड़ी पहल… पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा आईटीआई में थ्री-डी प्रिन्टिग और रोबोटिक्स जैसे नये ट्रेडों की होगी शुरूआत
सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
बजट क्वेस्ट 2026 : MY भारत छत्तीसगढ़ ने किया महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
Next Article राज्य में चलेगा ''टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान'' हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित राज्य में चलेगा ”टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान” हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?