ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राकेश टिकैत को मिलेगा इंटरनेशनल सम्मान, 21वीं सदी के आइकन पुरस्कार के लिए चुना गया नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राकेश टिकैत को मिलेगा इंटरनेशनल सम्मान, 21वीं सदी के आइकन पुरस्कार के लिए चुना गया नाम

By @dmin
Published: December 4, 2021
Share
Now the farmers' movement in Bengal, Rakesh Tikait will
Now the farmers' movement in Bengal, Rakesh Tikait will
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। किसान आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभरे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का नाम लंदन की स्क्वायर वाटरमेलन कंपनी द्वारा सालाना दिए जाने वाले ’21 सेंचुरी आइकन अवॉर्ड’ के लिए अंतिम सूची में शामिल किया गया है। बीकेयू उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार 10 दिसंबर को दिया जाएगा।

टिकैत ने बताया कि मैं पुरस्कार लेने के लिए लंदन नहीं जा रहा हूं, क्योंकि मैं प्रदर्शन में व्यस्त हूं। उन्होंने कहा कि वह तब पुरस्कार स्वीकार करेंगे जब किसानों की मांगों को मान लिया जाएगा।

बता दें कि, किसान आंदोलन के करीब एक साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि किसान आंदोलन अब भी समाप्त नहीं हुआ है। राकेश टिकैत और प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 से अधिक किसानों के परिवारों को मुआवजा देने तथा फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बना हुआ था। कानूनों को रद्द किए जाने के बावजूद किसान एमएसपी जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगें मानने की अपील की है।

ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार बीते सितम्बर महीने में पारित किए तीन नए कृषि कानूनों- द प्रोड्यूसर्स ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन) एक्ट, 2020, द फार्मर्स ( एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑन प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज एक्ट, 2020 और द एसेंशियल कमोडिटीज (एमेंडमेंट) एक्ट, 2020 को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही थी, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई थी कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे।

Kartik Purnima 2024 : देवों के नाम दीपदान करने शिवनाथ के तट पर उमड़े लोग… लगाई आस्था की डुबकी
धान के अवैध परिवहन पर सख्ती : जशपुर में 6 पिकअप से 380 बोरी धान जब्त, झारखंड से ला रहे थे कोचिए
Bhilai Breaking : टाउनशिप में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मनोनीत सांसद स्वपन दासगुप्ता ने दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel डायबिटीज़ को रखना है सही तो सर्दियों में खाएं यह इम्युनिटी बूस्टर फल
Next Article अली फज़ल जल्द शुरू करेंगे हॉलीवुड की इस फिल्म की शूटिंग…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?