ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : टाउनशिप में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : टाउनशिप में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

By Mohan Rao
Published: January 20, 2024
Share
भिलाई में थाने में मृतक के परिजन व परिचित, हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
SHARE

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के फॉरेस्ट एवेन्यू पर पंथी चौक के पास तेज रफ्तार कार सवार ने सामने से जा रहे बुलेट सवार को जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गया। बाइक सवार युवक मौके पर लहूलुहान पड़ा रहा और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद घायल युवक को वहां से किसी अज्ञात शख्स ने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर शनिवार को नाराज परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपी के पकड़े जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी की पता तलाश शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। सेक्टर -10 निवासी देव बाग (20) रिसाली में किसी कपड़े की दुकान में काम करता है। शनिवार को रोज की तरह वह सुबह 10 बजे काम पर चला गया। अक्सर वह रात 10 से 10:30 बजे तक घर लौट जाता था लेकिन शुक्रवार को वह नहीं लौटा। रात लगभग 10:30 बजे देव बाग के घरवालों को पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिजन सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे तो वहां देव बाग मृत हालत में मिला। परिजनों ने डॉक्टर से पूछा तो बताया गया कि अस्पताल लाने से पहले की उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।

भिलाई नगर थाने पहुंचे परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
हादसे में बेटे को खोने वाले नवीन बाग, उसकी पत्नी व बेटी सहित मृतक के दोस्त व अन्य परिचित शनिवार को भिलाई नगर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों के आखों में आंसू थे और बेबसी से वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक देवबाग की मां का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे अपने बेटे का पोस्ट मार्टम नहीं करवाएंगी। वहीं मृतक के पिता नवीन बाग का कहना है कि बेटा चला गया लेकिन अब इंसाफ चाहिए। एक्सीडेंट करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करे और कड़ी कार्रवाई हो। यहीं मांग वहां मौजूद हर शख्स ने की।

तेज रफ्तार से कार सवार ने मारी टक्कर
हादसे के बाद शनिवार की सुबह भिलाई नगर थाने मे क्षतिग्रस्त बाइक को लाया गया। हादसे वाली जगह पर पुलिस को कार के बोनट का टुकड़ा व नंबर प्लेट मिला है। बुलेट को कार सवार द्वारा पीछे से टक्कर मारी गई जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरा और सिर पर गहरी चोट लगने से अत्याधिक खून बह गया। जिस कार सवार से बाइक को ठोकर मारी उसका नंबर सीजी 07 एएम 9908 बताया जा रहा है और वह निशार अहमद कुरैशी के नाम पर रजिस्टर्ड है। एक्सपर्टस् का कहना है कि बाइक की हालत देखकर पता चलता है कि लगभग 100 की रफ्तार से उसे ठोकर मारी गई है।

साइकिल की जगह बाइक से गया था दुकान
मृतक देवबाग के दोस्त ने बताया कि वह रिसाली में काम करता है और रोज साइकिल से जाता था। शुक्रवार को साइकिल पंक्चर होने के कारण वह बाइक लेकर गया और हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया 10:30 तक उसके नहीं लौटने पर उसे फोन करते थे। रोज फोन करने वह नाराज रहता था और उसने कह रखा था कि रात को लौटते समय दोस्तों से मिलते हुए आता है इसलिए देर हो जाती है। शुक्रवार को परिजनों ने उसे फोन भी नहीं किया लेकिन उसके एक्सीडेंट की खबर उन तक पहुंच गई। हादसे में एक घर का चिराग बुझ गया।

छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ढाई साल से घर पर खड़ी रही बाइक और पहुंच गया 47 हजार का ई-चालान
साइक्लिंग और सायकल पोलो के खिलाड़ियों का खेल के साथ पढ़ाई पर फोकस, 100 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
Breaking News : सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का हाथ अलगाववादियों व देश के दुश्मनों के साथ
टूटा पिछले सात महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ छोटा है लेकिन विविधताएं बहुत, प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा, सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक-ओम बिड़ला छत्तीसगढ़ छोटा है लेकिन विविधताएं बहुत, प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा, सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक-ओम बिड़ला
Next Article सदियों का इंतजार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजा राम दरबार, देखिए आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सुसज्जित मंदिर सदियों का इंतजार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजा राम दरबार, देखिए आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सुसज्जित मंदिर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?