ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है तो आम जनता शिकायत नहीं करेगी, बस्तर और सरगुजा में अच्छा काम इसलिए आई कम शिकायतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है तो आम जनता शिकायत नहीं करेगी, बस्तर और सरगुजा में अच्छा काम इसलिए आई कम शिकायतें

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
SHARE

वनवासी वनों के संरक्षक, अधिकारी सुनिश्चित करें फारेस्ट के नियमों के दायरे में इन्हें मिले सभी सुविधाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
कहा साढ़े तीन साल में कांकेर में विकास के दृष्टिकोण से आया बड़ा बदलाव
भेंट मुलाकात में संतुष्टि और मुस्कान से भरे तनावमुक्त लोग दिखे, इसे ही बनाये रखने की दिशा में निरंतर करते रहें जनसेवा
कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार है। प्रवेश द्वार से ही पर्यटकों का आकर्षण बनें

रायपुर। शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है तो जनता शिकायत नहीं करेगी। बस्तर और सरगुजा में भेंट मुलाकात के दौरान नागरिक सेवाओं की आपूर्ति को लेकर बहुत कम शिकायतें आईं। इससे पता चलता है कि प्रशासनिक तंत्र अच्छा काम कर रहा है। आप सभी से अपेक्षा है कि इसी तरह जनसेवा के दायित्व को पूरे मनोयोग से निभाते रहें। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हमनें प्रशासनिक तंत्र में जनसेवा के संकल्प को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम किया है इसके प्रभावी नतीजे सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों के लिए निरंतर बेहतर कार्य किये जाने की जरूरत है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

वनवासी वनों के संरक्षक हैं। फारेस्ट नियमों के दायरे में जंगल में रहने वाले रहवासियों को हर तरह की सुविधा देना सुनिश्चित करें। यहां उनके लिए जंगल के संसाधनों को ही विकसित तथा प्रसंस्कृत कर आजीविकामूलक गतिविधियों के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले और आज के कांकेर में बड़ा बदलाव महसूस किया जा सकता है। क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। शांति कायम हुई है। पर्यटन गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। वनोपजों के प्रसंस्करण की दिशा में बड़ा काम हो रहा है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर को पूरे देश में अपने रैली ककून और मिलेट मिशन की वजह से पहचान मिलने लगी है। कोदो, कुटकी, रागी भी कांकेर की पहचान बन रही है। इनका वैल्यू एडीशन करना है और लोगों के लिए आर्थिक आय के बड़े अवसर उपलब्ध कराना है। अपने वनसंसाधनों से कांकेर की पहचान है। वनोपजों के प्रसंस्करण और क्रय को लेकर शासन की बेहतर नीति की वजह से संग्राहकों और व्यापारियों के लिए भरपूर संभावनाएं उभर कर आई हैं। इस दिशा में काम इसी तरह से निरंतर चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार है। प्रवेश द्वार से ही पर्यटकों का आकर्षण बनें, इसलिए पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने कार्य करना है। उन्होंने कहा कि टाटामारी, लीमदरहा जैसे रिसार्ट मैंने देखें। बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। इसी तरह के प्रयासों से बस्तर तेजी से पर्यटन हाटस्पाट के रूप में विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्कूलों में भी गया। पढ़ाई की अधोसंरचना मजबूत हुई है। अभिभावकों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई है कि पूरे भेंट मुलाकात अभियान में मैंने संतुष्टि और मुस्कान से भरे चेहरे देखे, कहीं तनाव की कोई झलक नहीं। ऐसा ही छत्तीसगढ़ गढऩे की दिशा में हम काम कर रहे हैं और आप निरंतर इस लक्ष्य को लेकर कार्य करते रहें।

चक्रवात बुरेवी: केरल-तमिलनाडु के सीएम से शाह ने की बात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
अमृत महोत्सव सम्मेलन के तहत अभाविप का छात्र प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन
अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
कोविड के खिलाफ भिलाई इस्पात संयंत्र की तैयारी: मुख्य चिकित्सालय में 1000 क्यूबिक मीटर वेपोराइजर की स्थापना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल मुख्यमंत्री ने कांकेर वासियों को दी हमर लैब की सौगात, एक ही छत के नीचे मिलेगी 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम में रागी प्रसंस्करण केंद्र और बकरी पालन इकाई का किया अवलोकन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?