ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चीन के शहर हांगकांग में अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली सभी उड़ानें मंगलवार (20 अप्रैल) से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी है। उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी भी दी कि हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपींस से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलीपींस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है। 

भारत से हांगकांग गए 50 यात्री मिले थे कोरोना संक्रमित 
हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तार एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है। हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोग पॉजिटिव
इससे पहले रविवार को ही हांगकांग सरकार ने मुंबई से हांगकांग के बीच परिचालित विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानों को दो मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी। यह फैसला विस्तार की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था।

विकराल रूप ले रहा कोरोना 
गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत में हांगकांग में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला था। इसके बाद शहर के हजारों लोगों को क्वारंटाइन में रहने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन फिलहाल देश में कोरोना के संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला सामने नहीं आया रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस महामारी विकराल रूप लेती नजर आ रही है। शनिवार को आए संक्रमितों की संख्या ने वायरस के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में शनिवार को कोरोना के 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत भी हुई।

लॉकडाउन में लघु व मध्यम व्यावसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार… सीजी चेम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिख की राहत की मांग
सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण का कानून रद्द
Kumhari accident : घायलों से मिलने एम्स पहुंचे सीएम साय, चिकित्सकों को समूचित इलाज करने दिया निर्देश
बंगाली एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान
राहुल और प्रियंका पहुंचे सिरपुर, विश्वप्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन, तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers लॉकडाउन का दिख रहा असर: 10 दिनों में जिले का पॉजिटिव रेट 25 फीसदी गिरा…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1282 नए केस…. 3157 हुए स्वस्थ्य
Next Article माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने गए तीन रूसी पर्वतारोही लापता, तलाश जारी माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने गए तीन रूसी पर्वतारोही लापता, तलाश जारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?