ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…

By @dmin
Published: August 16, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। हमर तिरंगा अभियान पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यह जानना बेहद जरूरी है कि छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। यह प्रदर्शनी आज की पीढ़ी को इससे अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरतलब है कि 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ के मंगल पांडे कहे जाने वाले हनुमान सिंह, शहीद वीर गुण्डाधुर, श्री बिरसा मुंडा, वीर सुरेन्द्र साय, ठाकुर प्यारे लाल सिंह, श्री ई.राघवेंद्र राव, डॉ. खूबचंद बघेल, श्री यति यतन लाल, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव, बैरिस्टर छेदीलाल, पंडित माधवराव सप्रे, श्री परसराम सोनी, श्री रामप्रसाद पोटाई, महंत लक्ष्मी नारायण दास, श्री बिसाहू दास महंत, श्री धनीराम वर्मा, श्री वामनराव बलिराम लाखे, सेठ शिवदास डागा, पंडित रविशंकर शुक्ल, रायपुर की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधा बाई सहित छत्तीसगढ़ के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सचित्र प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास से जुड़ी जानकारी सचित्र प्रदर्शित की गई है।

इस अवसर पर इतिहासविद् प्रोफेसर रमेन्द्रनाथ मिश्र, संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, जनसंपर्क के अपर संचालक द्वय श्री उमेश मिश्रा और श्री संजीव तिवारी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र : सीएम साय ने कहा- विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047
मोबाइल खरीदकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहा था, कार ने मारी टक्कर
छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को होगी 25 लाख सीड बॉल की बुआई…. वन मंत्री अकबर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक वोरा की मांग पर तालाबों में जलस्तर बढ़ाने तांदुला बांध से छोड़ा पानी.. शहर के तालाबों में भरने लगा पानी
विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, 15 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, 29 लोगों की मौत
Next Article सुपेला का रेलवे क्रासिंग बंद, प्रियदर्शिनी परिसर व चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर पड़ा दबाव…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?