ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला का रेलवे क्रासिंग बंद, प्रियदर्शिनी परिसर व चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर पड़ा दबाव…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला का रेलवे क्रासिंग बंद, प्रियदर्शिनी परिसर व चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज पर पड़ा दबाव…

By @dmin
Published: August 16, 2022
Share
SHARE

भिलाई। सुपेला का रेलवे क्रासिंग आज से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी शुरू हो गई है। जानकारी नहीं होने के कारण लोग क्रासिंग तक आकर वापस लौटते रहे। सुबह से यह सिलसिला जारी रहा। इसके कारण वैकल्पिक रास्तों पर भीड़ ज्यादा बढ़ गई। प्रियदर्शिनी परिसर व मौर्या चंद्रा अंडरब्रिज पर दबाव ज्यादा दिखने लगा है।

बता दें कि सुपेला रेलवे क्रासिंग की जगह रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने सुपेला रेलवे क्रासिंग को पूरी तरह बंद कर दिया है। अंडरब्रिज निर्माण कंपनी व यातायात पुलिस ने कुछ दिन पहले यहां का निरीक्षण कर 16 अगस्त से सुपेला रेलवे क्रासिंग को बंद करने की अधिकारीक जानकारी दी थी। इसके बाद आज से क्रासिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

सुपेला अंडरब्रिज निर्माण के लिए मंगलवार को सुबह से ही बेरीकेडिंग कर दी गई। यहां पर दोनों ओर बेरीकेड्स लगाकर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जेसीबी से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है व्यस्ततम मार्ग होने के कारण इस अंडरब्रिज का निर्माण तय समय में करने का लक्ष्य है और 2023 के अंत तक सुपेला का अंडरब्रिज आस्तित्व में आ जाएगा।

क्रासिंग तक आकर लौटते रहे लोग

सुपेला रेलवे क्रासिंग को बंद करने की सूचना देने के बाद अब भी कई लोगों को इसके बंद होने की जानकारी नहीं है। आज सुबह बेरिकेडिंग करने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे और फाटक बंद होने से वापस लौटते रहे। टाउनशिप से सुपेला की ओर सुपेला से टाउनशिप की ओर आने जाने वालों की बड़ी तादात है ऐसे में क्रासिंग तक पहुंचकर लौटने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा।

कांवड़ यात्रा: शिवनाथ से देवबलोदा तक गूंजा बोलबम का जयकारा
विराट बने दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर, धोनी को भी खास सम्मान
मशरूम से वनांचल की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
Big Breaking: इस मौत का जिम्मेदार कौन? बिजली पोल के स्टे तार में आया करेंट, संपर्क में आने से छात्रा की मौत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप श्रीमती अर्चना वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…
Next Article शिवनाथ में बाढ़ से दुर्ग शहर हुआ लबालब, प्रशासन अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?