ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांवड़ यात्रा: शिवनाथ से देवबलोदा तक गूंजा बोलबम का जयकारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कांवड़ यात्रा: शिवनाथ से देवबलोदा तक गूंजा बोलबम का जयकारा

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
सुनवाई: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट फिर सख्त, फैसले पर करें पुनर्विचार, वरना हम देंगे आदेश
सुनवाई: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट फिर सख्त, फैसले पर करें पुनर्विचार, वरना हम देंगे आदेश
SHARE

भिलाई। सावन के तीसरे सोमवार को आज ट्विन सिटी की प्रमुख सड़क भगवा रंग में सराबोर सी हो गई। शिवनाथ नदी से देवबलोदा तक बोलबम का जयकारा गूंजता रहा। जय हनुमान सेवा वाहिनी की विशाल कांवड़ यात्रा शिवनाथ नदी से निकलकर देवबलोदा में संपन्न हुई। विधायक देवेन्द्र यादव सहित हजारों शिव भक्तों ने देवबलोदा के प्राचीन शिव मंदिर में शिवनाथ के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

जय हनुमान सेवा वाहिनी ने आज विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। इसकी तैयारी पखवाड़े भर से शुरू हो गई थी। कांवड़ यात्रा में जिस कदर शिव भक्तों की स्वस्फूर्त भीड़ उमड़ पड़ी, उससे आयोजन समिति का उत्साह देखते बना। सुबह 7 बजे विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धर्मेन्द्र यादव, नीता लोधी, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, श्वेता मिश्रा सहित अलग अलग राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधि और आम शिव भक्तों ने शिवनाथ नदी के एनीकट पर डुबकी लगाने के बाद कांवड़ यात्रा प्रारम्भ किया। इस दौरान रह रहकर बोलबम का जयकारा गूंजता रहा। कांवड़ यात्रा में हजारों शिव भक्तों ने भक्तिपूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

शिवनाथ नदी एनीकट से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा का दुर्ग कोतवाली थाना, दुर्ग बस स्टैंड, साइंस कॉलेज, भिलाई के बत्तीस बंगला चौक, सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 7 स्कूल, सिविक सेंटर चौक, सेक्टर 5 चौक, सेक्टर 4 चौक, सेक्टर 1 चौक पर उपस्थित शिव भक्तों ने स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ यात्रा का नंदिनी रोड से होते हुए देना बैंक के पास से केनाल रोड में प्रवेश हुआ। इस सड़क से गुजरने के दौरान खुर्सीपार के गांधी चौक और गणेश मंदिर चौक में स्वागत के बाद कांवड़ यात्रा डबरा पारा तिराहा पहुंची।

यहां से रवाना होने के बाद भिलाई-3 के बिजली कॉलोनी और सिरसा चौक पर कांवड़ यात्रा में शामिल विधायक देवेन्द्र यादव सहित हजारों शिव भक्तों का स्वागत किया गया। सिरसा चौक से रेलवे अण्डरब्रिज होते जी. केबिन के रास्ते जय हनुमान सेवा वाहिनी की कांवड़ यात्रा देवबलोदा पहुंची। हजारों कांवडिय़ों ने यहां के कल्चुरी कालीन प्राचीन शिव मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग का शिवनाथ नदी के जल से अभिषेक पूजन किया। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर भोग भंडारा वितरित किया गया।

चैतन्य बघेल व महापौर निर्मल के साथ चरोदा से निकली कांवड़ यात्रा
चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से देवबलोदा तक आज विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल और महापौर निर्मल कोसरे के साथ भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के पूरे 40 वार्ड के शिव भक्त इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के नेता अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान हर हर महादेव और बोलबम का जयकारा पूरे रास्ते भर गूंजता रहा। चैतन्य बघेल और महापौर निर्मल कोसरे ने हजारों महिलाएं व पुरुष कांवडिय़ों के साथ धोती व कुर्ता का पारम्परिक परिधान पहने कांवड़ उठाकर देवबलोदा का सफर पैदल तय किया। कांवड़ यात्रा का चरोदा हनुमान मंदिर, स्टेट बैंक, पंचशील नगर, पदुम नगर सीए हाउस के पास स्वागत किया गया। सिरसा चौक पर कांवडिय़ों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी। सिरसा चौक से अण्डरब्रिज होते हुए जी. केबिन पहुंचने पर कांवडिय़ों का स्वागत हुआ। यहां से देवबलोदा पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के बाद भोग वितरण किया गया।

ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, पहले रोजी-मजदूरी करता था अब शिक्षक के रूप में निभा रहे जिम्मेदारी
कस्टम मिलिंग के लिए 103 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत
Gustakhi Maaf: 12 लाख घरों में ताले पड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 285 # 01 august 2022
Next Article हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?