ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2025
Share
मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला
मिलन की चाह में छोड़ा पति का साथ, पहाड़ पर मिली अधजली लाश, जानिए क्या पूरा मामला
SHARE

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामटोक पहाड़ के ऊपर तीन दिन पहले एक महिला की अधजली लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला और शिक्षक के बीच अवैध संबंध था। शिक्षक ने ही महिला की हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जलाया था।

यह है पूरा मामला
पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ रावा गांव के पास रामटोक पहाड़ पर तीन दिनन पहले एक महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास का प्रयास किया। जांच में पता चला कि मृतका का नाम शशिकला था। वह 28 साल की थी और ग्राम लाद में रहती थी। जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की।

छह साल पहले हुई थी शादी
मृतका के भाई अशोक गोड़ ने बताया कि लगभग छह साल रजकम्मा में रहने वाले भुनेश्वर गोड़ से उसकी बहन शशिकला की शादी हुई थी। शादी के बाद 15 दिन के अंदर ही शशि ससुराल छोड़कर मायके चली गई। महिला ने अपने अध्यापक मिलन दास से मुलाकात की। अब शशिकला और मिलन दास दोनों किराये पर एक कमरा लेकर साथ में रहने लगे। मिलन दास ने उसे पढ़ाया भी था और उसकी शादी में अहम भूमिका निभाई थी।

स्कूल के समय से ही चल रहा था प्रेम-प्रसंग
अशोक गोड़ ने बताया कि शशिकला जब पढ़ रही थी, तभी से उसका मिलन दास और उसके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मिलन दास ने ही शशिकला का विवाह करवाया था। अशोक ने बताया की कुछ दिन पहले वह शशिकला को फोन कर रहा था, लेकिन फोन स्विचऑफ बता रहा था। अशोक उस जगह (कटघोरा) पहुंचा, जहां मिलन दास और शशिकला साथ में रहते थे। वहां जाकर पता चला कि मिलन दास और शशि के बीच विवाद हुआ। शशि भी वहां नहीं मिली। पूछने पर मिलन दास ने गोल-मोल जवाब दिया।

हत्या करने के बाद गाड़ी में रखकर पहाड़ पर ले गया शव
अशोक ने इसकी शिकायत जब पुलिस से की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला की 27 फरवरी को शशि और मिलन के बीच में विवाद हुआ था। इसके बाद मिलन दास ने शशिकला की हत्या कर दी और अपने ड्राइवर के साथ मिलकर शशि की लाश गाड़ी में रखकर राम टोक पहाड़ पर पहुंचा। यहां उसने शव को आग के हवाले कर दिया। अधजली लाश छोड़कर मिलन दास और उसका ड्राइवर मौके से चले आए थे।

ब्रेसलेट और अन्य चीजों से हुई शिनाख्त
मृतका शशिकला के भाई अशोक गोड़ ने बताया कि वह अक्सर कटघोरा आने पर अपनी बहन से मिला करता था। 27 फरवरी को भी वह उसके घर गया था, लेकिन बहन नहीं मिली। मिलन दास से पूछने पर उसने बताया कि वह भी नहीं जानता कि शशि कहां गई है। अशोक ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो मिलन ने उसे रोका। इसके बाद अशोक ने पुलिस को बहन के लापता होने की सूचना दी। फिर जब पहाड़ पर मिली अधजली लाश के हाथ में पहने गए ब्रेसलेट और अन्य चीजें दिखाई गईं तो भाई ने उसे पहचान लिया।

अशोक ने बताया कि पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद वह शव लेकर गांव नहीं जाएंगे। क्योंकि इस समाज से उन्हेंन बहिष्कृत कर दिया गया है। पाली पुलिस ने शिक्षक मिलन दास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर प्रमाण एकत्रित किए जा रहे हैं।

धान खरीदी के मुद्दे पर जिला कांगेस कमेटी भिलाई की प्रेसवार्ता, जिला प्रभारी चंद्रवंशी ने कहा – अनावश्यक भ्रम फैला रहा विपक्ष… बेहतर तरीके से हो रही प्रदेश में धान खरीदी
बड़ी खबर: बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद अगवा जवान को नक्सलियों ने छोड़ा… जवान को नक्सलियों ने सरकार द्वारा गठित मध्यस्थता टीम को सौंपा
बड़ी खबर: नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनेगा भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल…. 885 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए जाएंगे 80 हजार से अधिक पौधे… जाने क्या है जिला प्रशासन का मास्टर प्लान
Bhilai Breaking : मैत्री बाग के प्रभारी रहे बीएसपी के पूर्व डीजीएम की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, प्रभु श्रीराम को मिला प्रथम आमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में राशन से लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन महिला सहित चार लोगों की हुई मौत नारायणपुर में राशन से लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन महिला सहित चार लोगों की हुई मौत
Next Article छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?