ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान
मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन भी आज सुबह से शाम तक मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा। विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी नर्तकों ने साइंस कॉलेज मैदान के भव्य मंच पर दिन भर अपने-अपने राज्यों की संस्कृति की छटा बिखेरी। ओडि़शा के कलाकारों ने धाप, लद्दाख के कलाकारों ने हाहानु, असम के कलाकारों ने बोडो और तमिलनाडू के कलाकारों ने इरूला नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र-मुग्ध किया।

ओडि़शा के कलाकारों ने वहां के पश्चिमी जिलों संबलपुर, सुंदरगढ़, कालाहांडी और बलांगीर क्षेत्र में लोकप्रिय धाप नृत्य प्रस्तुत किया। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के नर्तकों ने विवाह के अवसर पर किए जाने वाले हाहानु नृत्य की प्रस्तुति दी। परंपरागत परिधान और सिर पर फूलों से सजी-धजी आकर्षक पगड़ी में युवा कलाकारों ने गीत और नृत्य के माध्यम से वहां की संस्कृति से रू-ब-रू कराया। असम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बोडो नृत्य के दौरान उनके परिधानों में पीला, लाल और हरा रंग का गजब का संयोजन देखने को मिला।

परंपरागत वाद्ययंत्रों मांदर, झांझ और बांसुरी की मधुर स्वर लहरियों के बीच 12 युवतियों ने इस आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। परंपरागत रूप से बोडो नृत्य मौसम के बदलने पर आपस में सुख-दुख साझा करने के लिए ग्राम प्रधान के घर किया जाता है। तमिलनाडू के कलाकारों ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता इरूला नृत्य प्रस्तुत किया। वहां के आदिवासी जंगल से वनोपज एकत्र कर लाने के बाद अपनी खुशियों का इजहार करने के लिए यह नृत्य करते हैं।

आठ राज्यों के राज्यपाल बदले… त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को अब झारखंड की जिम्मेदारी…. मध्यप्रदेश, मिजोरम, हरियाणा सहित इन राज्यों के भी बदले गए राज्यपाल
मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, बस आलाकमान से हरी झंडी मिलने की जरूरत
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण…. भिलाई निगम क्षेत्र अमृत मिशन के कार्यों को मिली ईरमा की सराहना
नई पानी टंकियों से 35 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति शुरू…. मंत्री अकबर व डहरिया की मौजूदगी में वोरा ने दी महापौर को शाबासी
देश में बनेंगे 22 ग्रीन एक्सप्रेसवे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग रेंज के आईजी बदले…. ओपी पाल होंगे नए आईजी… विवेकानंद सिन्हा को मिली नक्सल आपरेशन की जिम्मेदारी दुर्ग रेंज के आईजी बदले…. ओपी पाल होंगे नए आईजी… विवेकानंद सिन्हा को मिली नक्सल आपरेशन की जिम्मेदारी
Next Article विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी बोले-सरदार पटेल ने देशहित को सर्वोपरि रखा, हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?