ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण…. भिलाई निगम क्षेत्र अमृत मिशन के कार्यों को मिली ईरमा की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण…. भिलाई निगम क्षेत्र अमृत मिशन के कार्यों को मिली ईरमा की सराहना

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
The team of Delhi inspected the ongoing works under AMRUT Mission
The team of Delhi inspected the ongoing works under AMRUT Mission
SHARE

भिलाई। अमृत मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों निरीक्षण करने पहुंची ईरमा की टीम ने भिलाई निगम के जलकार्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा किए। हर घर तक पानी पहुंचाने डिस्ट्रीब्यूशन पाईपलाइन, पानी, टंकी, उद्यान और शुद्ध पेयजल के लिए तैयार किए ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण करने दिल्ली से टीम भिलाई पहुंची जिन्होंने हर कार्य का मौके पर पहुंचकर अलवलोकन किया और जांच में सभी कार्य गाईडलाइन के मुताबिक करना पाया गया। टीम ने योजना के तहत बनाए गए उद्यानों का भी निरीक्षण किया और फिल्टर प्लांट में पौधारोपण भी किए। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी द्वारा अमृत मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पाइपलाइन, पानी टंकीयों के निर्माण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूरा करने निर्देश देते हुए फीडबैक लेते रहते है।

नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में अमृत मिशन योजना अंतर्गत नागरिकों के जनसुविधा के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है, प्रगतिरत कार्य और पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से ईरमा की टीम आज भिलाई निगम पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ रहे जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि अमृत मिशन के तहत कार्य मापदंडों के अनुरूप हो रहा है कि नहीं उसका टीम ने अवलोकन किया। निगम की टीम के साथ उन्होंने विभिन्न स्थल पहुंचे और अवलोकन पश्चात किए जा रहे कार्यों से संतुष्टी जाहिर करते हुए भिलाई निगम द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किए। टीम ने आज मोरिद में नवनिर्मित 6 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में पानी की फिल्टर पद्धति, मोटर पंपों की तकनीकी गुणवत्ता, मापदंड के अनुरूप पंप हाउस का निर्माण को देखे। निगम क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध जल प्रदाय किया जाना है इसके लिए आए उन्होंने लैबोरेटरी में मानक अनुरूप जल की शुद्धता के लिए जांच के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का फीडबैक लेते हुए प्लांट के भीतर लगे हुए मोटर पैनल की जांच, प्लांट में सफाई सफाई व्यवस्था, पेयजल होने वाले पानी में टर्बिडीटी की जांच करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किए।

टाटा लाईन पहुंचे पाइपलाईन देखने
ईरमा की टीम के अजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार ओझा ने भिलाई निगम क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत बने हुए उद्यानों का निरीक्षण किए और उद्यानों में स्वच्छता और हरियाली को बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के रहवासियों को उद्यान का लाभ मिल सके। इसके बाद टीम टाटा लाईन और फरीद नगर पहुंचे जहां पर अमृत मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाईपलाइन व्यवस्था, पाईप की गुणवत्ता को देखे जहां मापदंड के अनुरूप कार्य करना पाया गया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को शीघ्रता से योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ निगम से अभियंता ब्रजेश श्रीवास्तव, अर्पित बंजारे, पीडीएमसी से राजेश कुमार, मनोज पात्रा, पियूश सिन्हा, नितेश वर्मा उपस्थित थे।

Exit Poll 2024 : केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया… सीएम साय बोले- जीतेंगे 11 सीटें
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से किया इनकार, कहा- ये पूरी तरह पुलिस का मामला
क्या टल गई जंग?: यूक्रेन के पास तैनात ठिकानों से लौटने लगे रूसी सैनिक, जर्मनी से बातचीत के बाद लिया गया फैसला
Gustakhi Maaf: एक लड़ाई घर के भीतर भी
झारखंड के मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president छत्तीसगढ़ मिलेट उत्पादन में इनपुट सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य…. मिलेट मिशन में वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन और प्रसंस्करण से खुलेंगे रोजगार और आय के नए रास्ते
Next Article Chhattisgarh needs 11.75 lakh metric chemical fertilizers for Kharif छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरक संकट: खरीफ के लिए जरूरत है 11.75 लाख मेट्रिक रासायनिक उर्वरक की और केन्द्र सरकार ने की अब तक मात्र 5.26 लाख मेट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?