ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

By @dmin
Published: September 1, 2022
Share
मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अपने नियमित सुबह निरीक्षण के दौरान आयुक्त औचक दौरा करने वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने पूरे वार्ड एवं मोहल्ले का निरीक्षण किया। लगभग 2 घंटे तक उन्होंने गली, मोहल्ले सभी स्थानों पर निरीक्षण किया। आयुक्त ने देखा कि मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सड़क के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया गया है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने के निर्देश दें तथा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें और मलबा हटवाए।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पूर्व में भी निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को सड़क किनारे सड़क बाधा करते हुए नहीं रखने की अपील की है और ऐसे लोग जो नहीं मान रहे हैं उन पर जुर्माना की कार्रवाई भी की जा रही है तथा मलबा को हटाने का काम भी किया जा रहा है। सड़क किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों को देखते हुए निर्माण व विध्वंस के मलबे को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। बोरिंग नंबर 1 से लेकर बजरंग चौक लाइन पांडे होटल के पीछे सत्संग रोड लाइन क्षेत्र में आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सत्संग रोड लाइन में मैदान की सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दिए।

समीपस्थ उद्यानों का निरीक्षण भी उन्होंने किया और पौधे रोपित करने कहा। इस दौरान व्यापक रूप से साफ, सफाई रखने के निर्देश उन्होंने दिए। वही आयुक्त ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उपाय नियमित रूप से जारी रहे, इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। इधर शहर में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों पर लगे हुए अवैध पोस्टर, पांपलेट आदि को निकालने का काम किया जा रहा है। आज के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी एवं सुपरवाइजर वेदप्रकाश टंडन आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर बीएम शाह हॉस्पिटल प्रबंधन ने निकाली बाइक रैली… शामिल हुए डॉक्टर व स्टाफ
सीधी बात: गृहमंत्री की वह लिस्ट!
अबूझमाड में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगाई आग, बैनर लगाकर दी चेतावनी
Big News : राजधानी रायपुर में युवक ने पत्नी व बच्चे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी… हैरान करने वाली है वजह
ऑपरेशन मुस्कान : एसएसपी शशिमोहन सिंह बोले- जशपुर में 138 बच्चों को किया गया सकुशल बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ
Next Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर नक्सलियों के गढ़ में पहुंची बीएसएफ तो बदली लोगों की जिंदगी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?