ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों के गढ़ में पहुंची बीएसएफ तो बदली लोगों की जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नक्सलियों के गढ़ में पहुंची बीएसएफ तो बदली लोगों की जिंदगी

By @dmin
Published: September 2, 2022
Share
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
SHARE

भिलाई. बीएसएफ ने छत्तीसगढ़ में अपना स्थापना दिवस मनाया। रिसाली के सीमांत मुख्यालय में हुए 13 वीं वर्षगाठ के मौके पर आईजी इंद्रराज ने बल के अधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और कहा कि बीएसएफ जहां भी तैनात होती है, वहां लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होती है। छत्तीसगढ़ के माओवादी क्षेत्र में पिछले 13 साल से बीएसएफ ने न सिर्फ ग्रामीणों का भरोसा जीता, बलि्क आदिवासी अंचल में विकास भी हुए। बीएसएफ के सुरक्षा साए में कई गांव में आजादी के इतने वर्ष बाद पुल, पुलिया और सड़क जैसी सुविधा मिली।

बदली लोगों की जिंदगी

2009 में छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या से लोहा लेने सीमा सुरक्षा बल को कांकेर जिला में तैनात किया गया। कांकेर के अति संवेदनशील बीहड़ो एवं दूरस्थ ग्रामीण एवं जंगली इलाके में सीमा सुरक्षा बल की टुकडियाँ कठिनाईयों से लड़ते हुए तैनात हुई। अपने अथक प्रयासों से सीमा सुरक्षा बल धीरे-धीरे गांव वालों का भरोसा जीतने में कामयाब हुई जिससे गांव वालों के दिल में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है। 1 सितम्बर 2010 में सीमांत मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल की बटालियन कांकेर जिले में नक्सल उन्मुलन के लिए लगाया गया है, सीमा सुरक्षा बल अपने तैनाती के बाद अंदरूनी इलाके में कैम्प स्थापित कर नक्सलियों को पीछे धकेला और आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।

105 का आत्मसमर्पण

अब तक सीमा सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रयासो से कांकेर जिले में सक्रिय 105 हार्डकोर नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराकर देश की मुख्यधारा में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। 9 नक्सलियों को मार गिराया और 542 से अधिक आईईडी (जिन्दा बम्ब) की बरामदगी कर सुरक्षा बलों एवं आम जनता को भारी नुकसान होने से भी बचाया है। बीएसएफ बार्डर ड्यूटी के अलावा देश के अन्दर होने वाले प्राकृतिक आपदाओं, नक्सल समस्या, देश एवं विभिन्न राज्यों मे होने वाले चुनावों के दौरान गई हर जिम्मेदारी को दृढ संकल्प के साथ निभाते हुए हर कदम पर अपनी वीरता का परिचय दिया है। सीमा सुरक्षा बल न सिर्फ देश के बाहरी दुश्मनों से लोहा लेती है बल्कि जरूरत पड़ने पर देश के भीतर घुसे देशद्रोहियों को कुचलने में अपनी जान की परवाह नही करती है।

निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने में लगे है वही दूसरी ओर समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं जिनमें कांकेर के दूरदराज फैले गांव में गरीबों एवं स्कूल बच्चो को जरूरत की चीजे मुहैंया कराना, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना, बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्रशिक्षण देना, ट्राइबल यूथ प्रोग्राम के तहत आदिवासी बच्चों को भारत भ्रमण में ले जाना और प्रदेश की संस्कृति को देश के समक्ष रखना आदि कार्य शामिल है।

ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार
भूमिपूजन में मंच पर मोदी के साथ होंगे सिर्फ चार लोग, कार्यक्रम के दौरान नहीं जुटेगी भीड़
ऑटो पार्टस की दो दुकानों का ताला टूटा, संचालको ने बताया आयल व नगदी ले गए चोर
चंद्रमा चौक स्थित उद्यान पिंक उद्यान के रूप में होगा विकसित: महापौर ने की कार्य की शुरुआत
Transfer breaking : सरकार ने PWD विभाग के अफसरों का किया तबादला, एसई और ईई रेंज के अफसर इधर-उधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश मकान निर्माण के बाद भी सड़क पर बिखेरकर रखा मलबा, आयुक्त चंद्राकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Next Article सरकारी अस्पतालों में होगी पदों पर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू 9 को

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?