ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात अभियान: शंकरगढ़ में खुलेगा कृषि महाविद्यालय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट-मुलाकात अभियान: शंकरगढ़ में खुलेगा कृषि महाविद्यालय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life
CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life
SHARE

तीन सड़क और दो पुल का निर्माण कराया जाएगा
जोगापाठ के पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी बिजली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी के बाद दूसरे पड़ाव शंकरगढ़ रहा। जहां उन्होंने शंकरगढ़ के जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने आमजनता से भेंट-मुलाकात के दौरान शंकरगढ़ में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने जगिमा, पटना होकर कोदोडीपा एनएच-343 के बीच वनभूमि में करीब 7 किमी. सड़क के डामरीकरण, गलफुल्ला नदी में बने पुल की ऊंचाई बढ़ाने, धारानगर से हरिलेटा पहुंच मार्ग पर बिछरी नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पोंड़ी खुर्द से जिला जशपुर के ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक करीब 12 किमी सड़क निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा, जोगापाठ की पांच ग्राम पंचायतों में जहां बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली प्रदाय की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने महुआडीह से भरतपुर के बीच सड़क निर्माण की भी स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एनआरसी में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों और अभिभावकों से जानकारी ली और बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चिकित्सकों को हिदायत दी की सभी आवश्यक दवाईयां अस्पताल में उपलब्ध रहे। सभी चिकित्सक जेरेरिक दवाईयां ही लिखे। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपचार की सुविधा मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें। उन्होंने अस्पताल में सभी जरूरी उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शंकरगढ़ में जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां के अधिकारियों से पेंशन भुगतान के बारे में पूछा। उन्होंने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कितने लोगों को कौन-कौन से पेंशन मिल रहा है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री पेंशन कैसे स्वीकृत करते हैं इसके बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में मार्च 2022 तक के पेंशन का भुगतान हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने पेंशन भुगतान के तरीकों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बैंक खातों के माध्यम से, बैंक सखियों के माध्यम से और पात्र हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान नगद भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजनता से प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण किया जाए। हितग्राहियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों में आना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Big Breaking: शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी के 3274 निवेशकों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी राशि, यहां दें अपना पूरा डिटेल
भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले
दक्ष वैद्य ने मंत्री कश्यप से सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने की रखी मांग
भिलाई के आर राजेन्द्रन पेरिस रवाना, ओलंपिक में बॉक्सिंग के लिए मिली आब्जर्वर की जिम्मेदारी
देशभर में टीकाकरण का तीसरा पूर्वाभ्यास शुरू, चेन्नई पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel पुतरा पुतरी विवाह में पुतरा की बारात लेकर पहुंचे विधायक वोरा…
Next Article गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा मुख्यमंत्री बघेल ने राजपुर से ही गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 10.70 करोड़ रूपए का भुगतान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?