ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ और जशपुर जिले को मिली 592 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया लोकार्पण व शीलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायगढ़ और जशपुर जिले को मिली 592 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली किया लोकार्पण व शीलान्यास

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ और जशपुर जिले में करीब 592 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें रायगढ़ जिले के 308 करोड़ 31 लाख रुपए और जशपुर जिले के 283 करोड़ 70 लाख रुपए के निर्माण और विकास के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। रायगढ़ से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम में जुड़े।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 377 कार्यों का लोकार्पण किया। जिसकी लागत राशि 81.95 करोड़ है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल जशपुर जिले के विभिन्न निर्माण एवं विकास के 208 कार्यों का भूमि पूजन किया जिसकी लागत राशि 201.75 करोड़ हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बघेल रायगढ़ जिले में 91.17 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया। जिले में 217.14 करोड़ रुपए के 69 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने जिले के किसानों व स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीधी चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ और जशपुर जिले में कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की भरपूर संभावनाएं हैं। जशपुर में धान, कोदो-कुटकी के साथ नाशपती, काजू, लीची, स्ट्राबेरी का उत्पादन हो रहा है। अब यहां सेब की फसल लेने की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि जशपुर में चाय की खेती हो रही है। चाय की प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गई है। जिले में स्थापित गौठानों के जरिए महिला स्व-सहायता समूहों को गांवों में रोजगार दिलाया जा रहा है। कोरोना काल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने महुआ से सेनेटाइजर बनाकर खूब नाम कमाया है। यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए चवनप्राश भी खूब प्रसिद्ध हो रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा के जवाफूल चावल के उत्पादन बढ़ाने निर्यात करने और इसकी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए शासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संकट काल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने किसानों तक वास्तव में न्याय पहुंचाया है। कोरोना काल में इस योजना ने किसानों को बड़ा संबल प्रदान किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना को अब और विस्तारित किया गया है। इस साल योजना में नए प्रावधान करके किसानों के लिए आय के नए जरिए खोले गए हैं। जिन खेतों में किसानों ने पिछली बार धान बोया था, इस साल यदि वे दूसरी फसल लेते है या फिर वृक्षारोपण करते है उन्हें धान पर मिलने वाली आदान सहायता से ज्यादा आदान सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी बोने वाले किसानों को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना को दायरे में लाया गया है। इससे वनवासी क्षेत्रों के और भी अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 हजार रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब वनोपज बड़े बदलाव का जरिया बन गई है। कोरोना संकट काल में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले वनोपज की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई। इससे बड़ी संख्या में न केवल वनवासियों को वनोपज संग्रहण का वाजिब मूल्य मिला, बल्कि इससे वनवासी क्षेत्रों में बदलाव का नया दौर शुरू हुआ। जशपुर और रायगढ़ जिले में वनवासियों के बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। वनवासियों को उनका हक दिलाने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक पट्टे और वन संसाधन अधिकार के पट्टे दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की स्कूल शिक्षा कोरोना काल में प्रभावित न हो इसके लिए पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। कोरोना ने जिन बच्चों से उनके अभिभावकों को छिन लिया उनके भविष्य निर्माण की व्यवस्था सरकार कर रही है। उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। ऐसे बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, साथ ही छात्रवृत्ति भी दी जाएगी तथा इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कोरोना संकट काल के बावजूद भी पिछले एक सप्ताह में 16 जिलों में लगभग 4446 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोरोना संकट काल में गरीबों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संवेदनशीलता के साथ उन्हें निःशुल्क चावल की व्यवस्था की। इस वर्ष भी अप्रैल माह में मई-जून का चावल निःशुल्क दिया गया है। इसे बढ़ाकर अब नवम्बर तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की थी, तब कुछ लोग कहते थे कि प्रदेश में विकास कार्य रूक जाएंगे, लेकिन अनेक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों, किसानों सहित सभी वर्गाें के जीवन में बदलाव लाने की योजनाएं सफलता पूर्वक संचालित हो रही है और विकास कार्याें के लिए भी किसी तरह की कमी नहीं होने दी गई।

विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 150 किमी की कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से निकली भोरमदेव मंदिर में चढ़ाएंगी जल
सीएम बघेल की घोषणा पर अमल : जशपुर में बनी एकलव्य खेल अकादमी, पढ़ाई के साथ अब सीख रहे तीरंदाजी
फेसबुक पोस्ट विवाद: कलेक्टर कौन होते हैं निर्देश देने वाले, निवेदन करते तो शायद हटा देता पोस्ट- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
सिरफिरे के हाथों चाकुओं का हमला झेल चुकी मालवी मल्होत्रा बोलीं- डर के साथ नहीं जी सकती, सेल्फ डिफेंस की लूंगी ट्रेनिंग
Breaking News : भिलाई में युवक की हत्या, खुर्सीपार में आधी रात को हुआ विवाद… आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Next Article आरा बैग कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित 10 को फांसी, 6 दिसंबर 2018 को हुई थी इमरान की हत्या आरा बैग कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित 10 को फांसी, 6 दिसंबर 2018 को हुई थी इमरान की हत्या

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?