ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेलंगाना सरकार को गिराकर दिखाओ, मैं केंद्र की सरकार गिरा दूंगा: केसीआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तेलंगाना सरकार को गिराकर दिखाओ, मैं केंद्र की सरकार गिरा दूंगा: केसीआर

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह राज्य में अपनी सरकार गिराने के लिए भाजपा का इंतजार करेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा, मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं। मैं आजाद हो जाऊंगा और फिर केंद्र में आपकी सरकार गिरा दूंगा।

केसीआर ने कहा कि तेलंगाना में बैठे केंद्रीय मंत्री अब दावा कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद तेलंगाना में टीआरएस सरकार के गिरने का समय आ गया है। केसीआर ने कहा, देश में जो कुछ भी हो रहा है वह गलत है। ऐसे में हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें बदलाव की जरूरत है, लेकिन बदलाव के नाम पर कुछ भी नहीं। हमें भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव लाने की जरूरत है।

यशवंत सिन्हा की अगवानी करने हवाई अड्डे पहुंचे केसीआर
केसीआर और उनके मंत्री यशवंत सिन्हा की अगवानी करने के लिए बेगमपेट हवाई अड्डे पर गए थे। यशवंत सिन्हा की अगवानी करने जा रहे केसीआर ने पहले ही यह कहकर हलचल मचा दी कि वह पीएम मोदी की अगवानी नहीं करेंगे। केसीआर ने कहा, पीएम मोदी आज हैदराबाद आ रहे हैं। वह हमारे खिलाफ बोलेंगे, हम पर गलत आरोप लगाएंगे। लेकिन लोकतंत्र में यही होना चाहिए। हमारे सवालों का भी जवाब दें।

केसीआर ने 6 महीने में 3 बार तोड़ा प्रोटोकॉल
आज प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान उनके स्वागत के लिए केवल एक टीआरएस मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि छह महीने में यह तीसरी बार है जब सीएम केसीआर प्रधानमंत्री की अगवानी करने के प्रोटोकॉल को छोड़ रहे हैं। इससे पहले जब पीएम मोदी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20वें वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए तेलंगाना का दौरा किया तो उस समय भी केसीआर नहीं पहुंचे थे। फरवरी में भी केसीआर प्रधानमंत्री की हैदराबाद यात्रा के दौरान अनुपस्थित रहे थे।

Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, दुर्ग सहित इन संभागों में चढ़ेगा पारा
खुर्सीपार में विधायक देवेन्द्र यादव ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल… देखें तस्वीरें
कबीरधाम का जिला अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मामले… 14 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच… पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत पर पहुंची
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय कला को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लापता व्यवसायी का पांचवें दिन भी सुराग नहीं, बुधवार को खारुन नदी के किनारे मिली थी बाइक
Next Article नुपुर शर्मा पर संघ का बड़ा बयान, उदयपुर की हत्या उकसावे में नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?