मेरठ (एजेंसी)। शामली के बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।




