ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार

By @dmin
Published: October 19, 2021
Share
बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार
बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के कुछ बैंक खातों से अवैध रूप से राशि निकालने का प्रयास करने के मामले में एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैंक ने भी इस मामले में आरोपी अपने कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

तीन कर्मचारियों समेत 12 गिरफ्तार 
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि इस मामले में संलिप्तता होने पर एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने इस खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के 66 प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर खाताधारक की चेकबुक हासिल कर ली थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने खाता धारक के अमेरिका के मोबाइल नंबर के जैसा नंबर भी खरीद लिया था।

बैंक ने बयान जारी कर कहा कि हमारे सिस्टम के कुछ खातों से ट्रांजेक्शन करने के अनाधिकृत और संदिग्ध प्रयासों पर नजर पड़ी। हमारे सिस्टम ने हमें सूचित कर दिया। इसके बाद हमने प्रवर्तन एजेंसियों को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया और मुकदमा दर्ज कराया। बैंक ने कहा कि एफआईआर के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मियों समेत सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने जांच पूरी होने तक आरोपी बैंक कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बैंक इस जांच में एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहा है।

दुर्ग जीआरपी ने पकड़ी दो बैग नशीली सिरप, पुलिस को देख फरार भागने लगे तस्कर, एक गिरफ्तार
विशेष पहल: कोरोना काल में आदर्श प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित कर रहा भिलाई चैंबर
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
सुबह मार्निंक वॉक पर निकला वरिष्ठ पत्रकार का पुत्र सौरभ गोस्वामी अब तक घर नहीं पहुंचा
सुबह की नई शुरुआत: रिसाली क्षेत्र में शुरू हुआ सैर सपाटा… हर रविवार सेहत के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
Next Article मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण… संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण… संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?