ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
MP NewsNationalNews

बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग

By Om Prakash Verma Published July 30, 2024
Share
बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग
बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग
SHARE

हस्ताक्षर अभियान से लाखों की सख्या में जुड़े स्थानीय निवासी
हर उम्र वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
भाजपा नेता व अभिनेता राजा बुंदेला, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा, बुंदेली सेना के संयोजक आश्रय सिंह आदि भी हुए शामिल

भोपाल/ लगभग 70 सालों से बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम चल रही है। समय-समय पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों व व्यक्ति विशेषों द्वारा भारतीय मानचित्र पर बुंदेलखंड को पुनः अस्तित्व में लाने की मांग जोर पकड़ती रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक हल नहीं निकला है। बुंदेलखंड के लोकप्रिय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म ने लगभग एक माह पूर्व बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाये जाने के संघर्ष को फिर से जीवित करने का कार्य किया, और 5 लाख हस्ताक्षर अभियान के तहत बुंदेलखंड वासियों की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया। अभियान का समापन देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर किया गया, जिसके तहत 5 लाख से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के पक्ष में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए।

अभियान के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पिछले हिस्सों में फैले बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों से पृथक राज्य को लेकर उनकी सहमति दर्ज की गई। इसमें बुंदेलखंड को पृथक किए जाने की मुखर आवाज रहे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व अभिनेता राजा बुंदेला, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा, बुंदेली सेना के संयोजक आश्रय सिंह जैसे अन्य सामाजिक सदस्यों व आम जनता ने अपनी सहमति जाहिर की। अभियान को लेकर छतरपुर निवासी सुरेश तिवारी ने कहा, “हम उत्तराखंड, झारखण्ड व छत्तीसगढ़ की तरह बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सालों से संघर्षरत हैं। चैनल की मुहीम से जुड़कर हमने एक बार फिर अपनी आवाज सत्तापक्ष तक पहुँचाने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि केंद्र व राज्य सरकारें इस दिशा में अवश्य जल्द ही फैसला लेंगी।

अभियान की सफलता पर बोलते हुए बुंदेलखंड 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार के समक्ष दशकों से चली आ रही पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को मजबूती से पेश करना तथा इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करना था। यह साफ है कि बुंदेलखंड के लोग एक अलग राज्य चाहते हैं, और एक स्वतंत्र, सफल व समृद्ध बुंदेलखंड के स्वप्न को साकार होते देखने के लिए उत्साहित हैं। हर वर्ग विशेष से मिले समर्थन ने हमें और सकारात्मक ढंग से इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। हम पलायन मुक्त और संस्कृतियुक्त बुंदेलखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

5 लाख हस्ताक्षर अभियान के समापन पर चैनल हेड आसिफ पटेल ने कहा, “इस अभियान में लोगों का जो जबरदस्त समर्थन मिला है, वह हमारे लिए प्रेरणादायी है। हमें विश्वास है कि बुंदेलखंड राज्य बनने के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा और लोगों के जीवनस्तर में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।”
जिस उत्साह और समर्थन के साथ लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है, वह दर्शाता है कि बुंदेलखंड के लोग अपने क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए किस हद तक जागरूरक हैं। चैनल ने पूर्व में बुंदेली संस्कृति, लोकगीत व लोक कलाकारों को लेकर विभिन्न अभियानों का सञ्चालन किया है तथा बुंदेलखंड के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान

Om Prakash Verma July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार नगर पालिकाओं में मोर संगवारी योजना का किया विस्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?