ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार

By Om Prakash Verma Published July 30, 2024
Share
मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार
मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार
SHARE

सोनी लिव की आगामी सीरीज ‘पहला प्‍यार’ 1% चांस’ धड़कनों को बढ़ाने वाली एक प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीतने के लिये पूरी तरह तैयार है। यह स्‍कूल में होने वाले पहले प्‍यार की कहानी है, जिसका प्रीमियर 5 अगस्‍त, 2024 को होगा। इस सीरीज में नये और प्रतिभाशाली क‍लाकारों नंदिनी (अरिस्‍ता मेहता), मुरलीधर (कृष राव) और विक्रम (जेम्‍स घाडगे) मुख्‍य भूमिकाएं निभा रहे हैं। कहानी की मस्‍ती, जज्‍बात और ढेर सारा ड्रामा देखकर दर्शक बेहद खुश होने वाले हैं।

एक्‍टर ललित पारिमू जोकि विभिन्‍न फॉर्मेट्स में अपनी वर्सेटिलिटी और दमदार परफॉर्मेंसेस के लिये जाने-जाते हैं, अब नंदिनी के दादाजी की महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्‍हें पटना के एक जज का किरदार अदा करते देखा जाएगा जोकि शहर का एक प्रभावशाली एवं प्रतिष्ठित व्‍यक्ति है। कहानी को आगे बढ़ाने में इस किरदार की भूमिका मायने रखने वाली होगी। मुरली के पिता की नौकरी रतलाम से पटना ट्रांसफर करवाने और पटना के सबसे अच्‍छे स्‍कूल में मुरली का एडमिशन करवाने में ललित का किरदार महत्‍वपूर्ण होगा। ललित की पोती भी उसी स्‍कूल में पढ़ती है। ललित का यह महत्‍वपूर्ण कदम मुरली और नंदिनी की किस्‍मतों को मिलाने की पृष्‍ठभूमि तैयार करेगा।

इस सीरीज के कलाकारों में शामिल होने को लेकर अपना रोमांच दिखाते हुए, ललित पारिमू ने कहा, ‘‘मैं ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ का हिस्‍सा बनकर उत्‍साहित हूँ। इस शो में पहले प्‍यार को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें पहले प्‍यार का जादू और उसकी ढेरों चुनौतियाँ हैं। पटकथा बेहद दिलचस्‍प है और कहानी दिल को सुकून देने वाला तथा विचारों को झकझोरने वाला है। मेरा किरदार जज एसके सिन्‍हा पटना जैसे शहर में एक ताकतवर पद पर बैठा है और वह नंदिनी का दादा भी है। इस किरदार की कई परतें हैं और कहानी में उसकी अहमियत काफी ज्‍यादा है। नये कलाकारों और रचनाकारों की इस समर्पित टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। उम्‍मीद है कि दर्शक इस शो से जुड़ेंगे और इसे देखने में उन्‍हें उतना ही मजा आएगा, जितना कि हमें इसे बनाने में आया है। सोनी लिव ने लगातार बेहतरीन कंटेन्‍ट दिया है और मुझे यकीन है कि ‘पहला प्‍यार <1% चांस’ उसके शानदार लाइन-अप में एक महत्‍वपूर्ण संकलन होगा।’’

कहानियों के उस्‍ताद दिलीप झा द्वारा लिखित यह सीरीज पहले प्‍यार की मासूमियत और रोमांच को उसके एकदम विशुद्ध स्‍वरूप में दिखाएगी। गौरतलब है कि दिलीप पेचीदा और दिल को छू जाने वाली कहानियों में अपनी विशेषज्ञता के लिये मशहूर है। आरएनडी फिल्‍म्‍स द्वारा निर्मित ‘पहला प्‍यार’ 1% चांस’ को रितेश मोदी का एक्‍सपर्ट गाइडेंस मिला है, वे इसके शोरनर भी हैं। ‘पहला प्‍यार: <1% चांस’ देखिए, 5 अगस्‍त से सिर्फ सोनी लिव पर

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : हावड़ा-मुंबई मेल के डिरेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित, इन ट्रेनों का बदला गया रूट… देखें पूरी सूची
Next Article बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाये जाने की मुहीम से जुड़े लाखों स्थानीय निवासी, केंद्र के सामने फिर रखी अलग राज्य की मांग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?