ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान

By @dmin
Published: November 26, 2022
Share
बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान
बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान
SHARE

बिलासपुर. बिलासपुर में एक तेज रफ्तार मेटाडोर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मेटाडोर चालक ने पहले एक बाइक सवार को कुचला और भागने के चक्कर में थोड़ी दूर जाकर दूसरे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मस्तूरी की तरफ से मेटाडोर माजदा क्रमांक सीजी 10 सी 6462 तेज रफ्तार से मल्हार की ओर जा रही थी। उसमें पीछे महिलाएं सवार थीं। मेटाडोर अभी ग्राम टिकारी के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गाड़ी छोड़कर भाग निकला चालक
पहले बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को रोकने के बजाए और तेजी से भागने लगा। इसी हड़बड़ी में उसने आगे जाकर ग्राम बकरकुदा के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे युवक समेत बाइक को मेटाडोर करीब 15 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को छोड़कर भाग निकला।

पुलिस कर रही मामले की जांच
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद राहगीरों ने संजीवनी 108 को जानकारी दी। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक और दोनों शव को मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर मस्तूरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चालक जल्द ही पकड़ा जाएगा।

सीएम बघेल का ट्वीट : मोहन मरकाम लेंगे मंत्रीपद की शपथ, भाजपा पर तंज, कहा- खुद को गीला होने से बचाए
साईं मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्री राधा कृष्ण मंदिर में बनेगा डोमशेड, प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात
मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में नदी-नालों को मिल रहा नया जीवन…. 1310 नालों की दशा संवार कर जल संरक्षण का हो रहा है काम
जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, दिन भर डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह
Gustakhi Maaf: अपने यहां तो ‘योगा’ भी त्यौहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान
Next Article छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?