ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, सड़क पर ही हो रहा उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, सड़क पर ही हो रहा उपचार

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, सड़क पर ही हो रहा उपचार
बाढ़ के पानी में डूबा कैंसर अस्पताल, सड़क पर ही हो रहा उपचार
SHARE

गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के कछार जिले के सिलचर कस्बे में एक कैंसर अस्पताल बाढ़ के पानी में डूब गया है। हालांकि जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। कैंसर अस्पताल के निदेशक रवि कन्नन ने कहा, कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल एक दिन के लिए भी बंद नहीं किया जा सकता है। बाहर के मरीजों को हल्का इलाज दिया जाता था, गंभीर इलाज की जरूरत वाले मरीजों को ही अंदर रखा जाता था। हमने मरीजों को परिसर से बाहर ले जाने के लिए राफ्ट का इस्तेमाल किया।

Assam | A cancer hospital remains inundated under floodwaters in Silchar town in Cachar district. The flood situation is improving in the district due to receding water pic.twitter.com/UjqduxSM7D

— ANI (@ANI) June 28, 2022

सड़क पर कीमोथेरेपी और प्रारंभिक निदान
रिपोट्र्स के मुताबिक, राज्य में बराक घाटी में स्थित 150 बेड वाला कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र कई दिनों से पानी मे डूबे हुए हैं। स्थिति इतनी विकट है है कि मरीजों का उपचार सड़क पर ही किया जा रहा है। अस्पताल के संसाधन जुटाने वाले विभाग के प्रमुख दर्शन आर ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, प्रक्रिया जो बाहर की जा सकती है, जैसे कीमोथेरेपी और प्रारंभिक निदान, हम सड़क पर कर रहे हैं जहां कम से कम जल-जमाव है।

The Cachar Cancer Hospital in Silchar is in need of help because of the ravages of the Assam floods. Many parts of the hospital are under water, but they are still maintaining cancer services through whatever means are available. Please share this appeal to support them. pic.twitter.com/Kgzc2Hmjnh

— Prathamesh Pai (@drprathameshpai) June 26, 2022

नदी में डूबा पुलिस थाना
असम में बीते एक महीने से कई जिलों में लाखों लोग बाढ़ की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ के कारण भंगनामारी पुलिस थाने की दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा डूब गया है। ब्रह्मपुत्र नदी के तेज बहाव से थाना पूरी तरह से ढहकर पानी में डूब गया।

#WATCH | A part of the two-storied building of Bhangnamari police station sinks due to flood in Assam's Nalbari district

(Source: Unverified) pic.twitter.com/CMHpcgpHmN

— ANI (@ANI) June 28, 2022

सीएम सरमा ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बजली के भबानीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके चरालपारा नयापारा का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। हम ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma visited flood-affected areas of Charalpara Nayapara at Bhabanipur, Bajali.#AssamFloods

(Video Source: Himanta Biswa Sarma's Twitter) pic.twitter.com/W6bqqhAfkq

— ANI (@ANI) June 28, 2022

मुख्यमंत्री ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी कि इससे पहले उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी रजनीत कुमार दास के साथ बाढ़ के ताजा हालात और कालदिया नदी के उफान से हुई क्षति को समझने के लिए बजली के पटारकुची में कुवारा का भी दौरा किया।

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि असम की ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित कई अन्य क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कछार और उसके पड़ोसी करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

असम और पड़ोसी बांग्लादेश में हाल के हफ्तों में विनाशकारी बाढ़ से 150 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, और कुछ निचले इलाकों में घर जलमग्न हो गए हैं।

असम राज्य प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को 28 जिलों में प्रभावितों की कुल संख्या घटकर 22.21 लाख हो गई जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 25.10 लाख था। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहर रही हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्यभर में 75 राजस्व मंडलों के तहत 2542 गांव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित हैं जबकि 2,17,413 लोगों ने 564 राहत शिविरों में शरण ली है।

उद्धव ठाकरे को फिर एक और झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम का शिवसेना से इस्तीफा
shreekanchanpath 23 # 06 November 2024
न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन…
जैतखाम में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा : देर रात घटना स्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, बोले हिंसा फैलाने वाले समाज के नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
कार्ति चिदंबरम को एससी ने दी विदेश जाने की इजाजत, लेकिन जमा कराने होंगे 2 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया, आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया, आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन
Next Article अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, खेत का प्लाटिंग करने बनाई सड़क, आयुक्त ने सड़क उखड़वाया स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने ली सुपरवाइजरों की बैठक: 32 हजार घरों में पहुंचेगा टेमीफॉस, गंदगी फैलाने वाले खटालों को नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?