ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जैतखाम में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा : देर रात घटना स्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, बोले हिंसा फैलाने वाले समाज के नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

जैतखाम में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा : देर रात घटना स्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, बोले हिंसा फैलाने वाले समाज के नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

By Mohan Rao Published June 11, 2024
Share
SHARE

गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में 25 दिन पहले हुई थी तोड़फोड़

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार की शाम को प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रदर्शन किया। भीड़ ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी। इससे परिसर में खड़े सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन जलकर राख हो गये। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रात्रि करीब 1:30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत,कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया। विजय शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुंचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय सम्पति को नुक़सान पहुँचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक हैं तथा शांति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुंचायी गई थी इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जांच की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी। इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जांच की जा रही है ,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, कलेक्टर के एल चौहान, एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

25 दिन पहले हुई थी जैतखाम तोड़फोड़ की घटना
बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद भी समाज में जैतखाम तोड़फोड़ को लेकर आक्रोश है। इसी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कारियों ने जमकर उत्पात मचाया। एसपी कार्यालय व कलेक्टर कार्यालय में आगा दी जिससे कार्यालय में रखे कई जरूरी दस्तावेज भी जल गए। इस मामले में सीएम साय ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।  

सैकड़ों वाहनों को फूंका
प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने एसपी ऑफिस व कलेक्टर कार्यालय में रखे सैकड़ों वाहनों को फूंक दिया। इस घटना के बाद बलौदाबाजार एसपी सदानंद कुमार का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और आगजनी करना शुरू कर दिया। समझाइस के बाद भी भीड़ में मौजूद प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। इस दौरान भीड़ ने कलेक्ट्रेट पर पथराव किया। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में समाज विशेष के उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बल ने प्रदर्शन को शांत कराया। जब तक प्रदर्शन शांत हुआ एसपी ऑफिस व कलेक्ट्रेट में चारों तरफ तबाही का मंज दिखा। सैकड़ों वहनों के अवशेष बचे थे। वहीं कलेक्ट्रोट के दफ्तरों में कई दस्तावेज भी जल गए।

सीएम साय ने कहा- उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
बलौदा बाजार जिले प्रदर्शन के बाद सीएम साय ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम साय ने घटना की सूचना मिलते ही आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने कहा था। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई। उन्होंने इस मामले में पहले ही न्यायिक जांच के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया था, जिसकी घोषणा उनके द्वारा की गई थी। सीएम साय ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

You Might Also Like

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

Mohan Rao June 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को मिले विभाग : छत्तीसगढ़ के एक मात्र मंत्री तोखन साहू को आवास एवं शहरी विकास विभाग …. जानिए किसे क्या मिला
Next Article सुपेला अंडरपास को विद्यारतन भसीन व नेहरू नगर अंडरपास को भजन सिंह निरंकारी का मिला नाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?