ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, 64 लाख का सवा टन गांजा जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, 64 लाख का सवा टन गांजा जब्त

By @dmin
Published: December 12, 2021
Share
बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, 64 लाख का सवा टन गांजा जब्त
बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, 64 लाख का सवा टन गांजा जब्त
SHARE

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ओडिशा से ट्रक में गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे तस्कर को बस्तर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 1280 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 64 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया है। गांजा के विरुद्ध बस्तर पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओडिशा से ट्रक में अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले की टीम को कार्रवाई के लिए कहा गया। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर धनपुंजी नाका में चेक पोस्ट लगाकर जांच की जा रही थी। वहीं इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक में उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर निवासी साबिर अली बैठा था। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा। ट्रक क्रमांक यूपी-23-टी-2727 की तलाशी लेने पर कुल 1280 किलो गांजा अलग-अलग बोरियों में मिला।

बस्तर जिले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई
एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी साबिर अली गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 64 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। गांजे की इस बड़ी खेप को निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, अजीत सिंह, सुधराम नेताम, हरवानसिंह, अहिलेश नाग, भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, मनोज कश्यप, जोगेश्वर कश्यप की टीम ने जब्त किया है।

निगम आयुक्त ने नेवई गोठान का किया औचक निरीक्षण…. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम शिविर का लिया जायजा
Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में शामिल होंगे ये कलाकार…
मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने एमआईसी सदस्य का कराया पदभार ग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने कहा- क्षेत्र का सर्वसम्मति से प्रस्ताव हो तब बनाए, सीएम भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ में क्या प्रतिभा की कमी है? राज्यपाल ने कहा- क्षेत्र का सर्वसम्मति से प्रस्ताव हो तब बनाए, सीएम भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ में क्या प्रतिभा की कमी है?
Next Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब टीकाकरण महाअभियान: बाजार से लेकर घरों तक पहुंचेगा निगम व स्वास्थ्य विभाग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?