ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

By @dmin
Published: March 21, 2021
Share
12 साल की घरेलू नौकरानी को जिंदा जलाया गया, बाप-बेटा गिरफ्तार
12 साल की घरेलू नौकरानी को जिंदा जलाया गया, बाप-बेटा गिरफ्तार
SHARE

बेगुसराय (एजेंसी)। बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची पर केरोसिन का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया। बच्ची की कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खेल-खेल में अपनी नादानी के चलते पड़ोसी की जमीन पर लगा एक पौधा उखाड़ दिया था। बहरहाल, घटना के तुरंत बाद ही उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की है, जहां शुक्रवार के दिन 12 साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया।

पहले की पिटाई फिर लगाई आग
ऐसे में सिकंदर की नजर जब पौधे पर गई तो वह उखड़ा हुआ पौधा देख गुस्से में लाल हो उठा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्ची की खूब पिटाई कर दी, लेकिन जब आरोपियों का मन इससे भी शांत नहीं हुआ तो दोनों ने बच्ची पर केरोसिन का तेल डाल उस पर आग लगा दी। शरीर में आग लगते ही मासूम बच्ची छटपटाने लगी। ऐसे में अन्य पड़ोसियों ने जब मासूम को देखा तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनके और पड़ोसी सिकंदर यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, मामले पर बेगूसराय डीएसपी निशित प्रिया का कहना है कि सब्जी का पौधा उखाडऩे को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, कांकेर में बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जब्त
प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन
वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोसा’ सिल्क की यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: इन्फ्रा और विकास कार्यों की फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं
Next Article गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका, एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटे, लगी भीषण आग गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका, एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटे, लगी भीषण आग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?