ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्थडे सेलिब्रेशन: जन्मदिन पर परवान चढ़ा नशा और कर दी फायरिंग, दोस्त के सिर में गोली लगने से मौत, बैन के बावजूद कहां से मिली शराब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CrimeFeaturedNational

बर्थडे सेलिब्रेशन: जन्मदिन पर परवान चढ़ा नशा और कर दी फायरिंग, दोस्त के सिर में गोली लगने से मौत, बैन के बावजूद कहां से मिली शराब

By Om Prakash Verma
Published: July 30, 2023
Share
खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत
खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में शराब और हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई की बात कहती है, लेकिन राज्य में इन दोनों में से किसी पर अबतक लगाम नहीं लग पाई है। इसका उदाहरण पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके सदर बाजार में देखने को मिला। शनिवार देर रात बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान शराब पार्टी हुई। इतना ही नहीं लड़कों ने शराब के नशे में हर्ष फायरिंग भी की। उनके नशे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर्ष फायरिंग करते-करते एक गोली वहां खड़े एक 24 साल के लड़के को लग गई। यह लड़का कोई और नहीं उनका दोस्त ही था। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते उसने दम भी तोड़ दिया।

बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त शराब पी रहे थे
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोहित कुमार पांडे के रूप में की गई है। बाढ़ थाना के सहायक दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि सनी कुमार के गोदाम में शनिवार की देर रात कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जुटे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर से पुलिस ने शराब की कुछ गिलास बरामद किए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि शराब पीने के दौरान ही अचानक किसी दोस्त के पिस्तौल से गोली चली और वह गोली रोहित कुमार पांडे के सिर में लगी।

गोली हत्या के उद्देश्य से नहीं बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई
पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत करने से यह प्रतीत होता है कि गोली हत्या के उद्देश्य से नहीं बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई। घटना के बाद हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गए। घटना के बाद रविवार को पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों का नाम सुनील कुमार एवं सनी कुमार बताया जा रहा है। पुलिस का यह मानना है कि पूछताछ के क्रम में यह बातें सामने आई है कि वह किसी से पिस्तौल मांग कर लाया था और उसी को चेक करने के क्रम में स्प्रिंग फंस गई और फायरिंग हो गई।

युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त आपस में जमकर शराब पी रहे थे। इसी क्रम में रात ज्यादा होते ही शराब का नशा दोस्तों पर चढऩे लगा। बताया जा रहा है कि शराब का नशा चढ़ते ही वहां उपस्थित दोस्तों में से एक युवक ने अपने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में एक गोली रोहित कुमार पांडे के सर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी दोस्त वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाने को दी।

भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए : प्रियंका गांधी
Bhilai Breaking : दूसरे के दस्तावेजों से फायनेंस कर बेच देते थे वाहन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार… देखें Video
मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा
CG Crime : पैरावट में आग लगाने की बात पर विवाद, टांगी से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, आईएएफ का मिग-21 बाइसन विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: डबल इंजन सरकार बनाने ‘त्रिशूल’ रणनीति
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 287 # 30 July 2023

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?