ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : दूसरे के दस्तावेजों से फायनेंस कर बेच देते थे वाहन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : दूसरे के दस्तावेजों से फायनेंस कर बेच देते थे वाहन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार… देखें Video

By Mohan Rao
Published: March 25, 2023
Share
धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार निवासी बीएसपी कर्मी हेमंत कुमार के दस्तावेज लेकर फर्जी तरीके से बुलेट बाइक, कार, वॉशिंग मशीन तथा मोबाइल फायनेंस कराकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुर्सीपार निवासी शिवा उर्फ शिवकुमार, भिलाई तीन निवासी श्रीनिवास व अभनपुर निवासी योगेश सोनवानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से लगभग 3 करोड़ रुपए का मशरुका बरामद किया है जिसमें 10 कार, 1 बुलेट बाइक, 1 वॉशिंग मशीन व दो मोबाइल फोन बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

बता दें खुर्सीपार निवासी बीएसपी कर्मी हेमंत कुमार ने एक दिन पहले ही खुर्सीपार थाने पहुंचकर इन शातिरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि उसने बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपए शिवा से मांगे थे। इसके बाद शिवा व उसके दोस्त श्रीनिवास ने उसे रायपुर ले जाकर योगेश सोनवानी से मिलाया। 20 हजार देने के बदले इन तीनों ने हेमंत कुमार के दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक व चेक का इस्तेमाल का एक बुलेट, एक एक्सयुवी, वॉशिंग मशीन व दो मोबाइल फोन फायनेंस करा दिया। जब किस्त की रिकवरी के लिए बैंक कर्मी इनके घर पहुंचे तब इन्हें ठगी का पता चला। इस मामले में शिकायत के बाद खुर्सीपार पुलिस ने धारा 420, 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

आरोपियों की तलाश के लिए खुर्सीपार पुलिस की अलग अलग टीमें रवाना हुई। सबसे पहले खुर्सीपार निवासी शिवा उर्फ शिव कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर भिलाई तीन से श्रीनिवास व अभनपुर से योगेश सोनवानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन तीनों ने अपना सारा सच उगल दिया। दरअसल तीनों शातिर इस तरह से फाइनेंस कराने के बाद दूसरे राज्यों में बेच देते थे। शातिरों ने एक ही सेलरी स्लिप से कई बार फायनेंस करा दिया।

आरोपियों पास से पुलिस ने एक क्रेटा हुन्डई, एक लाल रंग का आई – 20 हुन्डई, एक सफेद रंग का स्कोडा कार, एक बीएमडब्लू, एक स्कोडा कंपनी का सिल्वर कलर का कार, एक सफेद रंग का क्रेटा, एक क्रेटा काले रंग का, एक क्रेटा महरून रंग का, एक होण्डा सिटी कार बरामद किया गया। आरोपियों ने इन वाहनों को मोडीफाई कर केरल, कर्नाटक, गोवा अरूणाचल प्रदेश, आन्ध्रा प्रदेश, उडीसा, मध्य प्रदेश में ले जाकर बेच देते थे।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन…. राजमार्ग खाली करने की मांग
फिर शर्मसार हुआ पाक: फ्रांस में एफएटीएफ दफ्तर के बाहर लगे ‘आतंकवादी पाकिस्तान’ के नारे, प्रदर्शनकारियों ने की ब्लैकलिस्ट करने की मांग
जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी ये हर्बल टी, जानें इसके अनेको लाभ
बीएम शाह अस्पताल के सभी 23 सैंपल आए निगेटिव: डॉक्टरों की अपील घबराए नहीं सुरक्षित रहें….
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए 383 नए केस…. 10 मरीजों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिस लड़की की हत्या में गए जेल, वह दस महिने बाद जिंदा मिली, तो कुंए से मिली लाश किसकी?
Next Article सीजी चेम्बर और भिलाई निगम के संयुक्त तत्वावधान में नियमितिकरण शिविर का आयोजन सीजी चेम्बर और भिलाई निगम के संयुक्त तत्वावधान में नियमितिकरण शिविर का आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?