ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर

By @dmin
Published: February 14, 2023
Share
बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर
बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूढिवादी देश सऊदी अरब इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब यह अरब देश एक और बड़ी पहल करने जा रहा है, जिसके तहत सऊदी अरब ने पहली बार महिला अंतरिक्षयात्री को स्पेस मिशन पर भेजने का फैसला किया है। बता दें कि रेयाना बरनावी, सऊदी अरब की पहली महिला अंतिरक्षयात्री होंगी, जो इस साल के अंत में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी। रेयाना बरनावी के साथ सऊदी अरब के अंतरिक्ष यात्री अली अल करनी भी स्पेस जाएंगे।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सऊदी अरब के दोनों अंतरिक्ष यात्री 2023 की दूसरी तिमाही में अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। यह दोनों यात्री AX-2 स्पेस मिशन के क्रू में शामिल हैं और इनकी फ्लाइट की लॉन्चिंग अमेरिका से होगी। इससे पहले साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्षयात्री हज्जा अल मंसूरी भी आठ दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर बिताकर आ चुके हैं। इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान अल नेयादी भी इस महीने के आखिर में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। नेयादी पहले अरब अंतरिक्षयात्री हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में एक साथ छह महीने बिताए थे।

इससे पहले साल 1985 में सऊदी युवराज सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज भी अमेरिका के स्पेस मिशन के साथ अंतरिक्ष गए थे और इस तरह वह अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अरब मुस्लिम बने थे।

बता दें कि जैसे जैसे दुनिया इलेक्ट्रिक गाडिय़ों और अन्य विकल्पों की तरफ जा रही है, वैसे-वैसे दुनिया में तेल की अहमियत घटती जाएगी। आने वाले 15-20 सालों में तेल शायद अपनी चमक खो दे। सऊदी अरब भी इस बात को समझ रहा है और यही वजह है कि सऊदी अरब भी अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता तेल पर कम करके पर्यटन आदि पर निर्भर करने की योजना बना रहा है। ऐसे में सऊदी अरब में हो रहे बदलावों को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में सऊदी अरब में महिलाओं को पुरुषों के बिना भी विदेश यात्रा की अनुमति दे दी गई है। साथ ही सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साल 2016 में सऊदी अरब में कामकाजी महिलाओं की संख्या 17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 37 फीसदी हो गई है।

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री साय
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना : बायोफ्लॉक तकनीक से कर रहे हैं मछली पालन, हर साल कमा रहे हैं दो लाख से अधिक शुद्ध मुनाफा
जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का बड़ा फैसला, वर्ष में दो बार लेंगे परीक्षा
Budget Breaking : वित्तमंत्री ने किया आयकर में बड़ी छूट का ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक नहीं देना होगा कोई टैक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 122 # 14 February 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?