ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत

By Sonu Sahu
Published: November 20, 2022
Share
SHARE

आजकल बड़े और उभरे हुए होंठो का ट्रेंड चल रहा है। यही वजह है कि कई महिलाएं अपने होंठों को बड़ा करने के चक्कर में ना जाने कितने महंगे-महंगे लिप प्लंपर के इंजेक्शन लगवाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो ऐसे इंजेक्शन की बजाय घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने होंठों को बड़ा कर सकती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जो काफी असरदार साबित हो सकते हैं।

Contents
  • दालचीनी का स्क्रब
  • पेपरमिंट ऑयल से बनाएं लिप प्लंपर
  • दालचीनी के तेल और शिया बटर का मिश्रण लगाएं
  • बीजवैक्स और जैतून का तेल आएगा काम
  • दालचीनी और नमक का मिश्रण भी है प्रभावी

दालचीनी का स्क्रब

दालचीनी का स्क्रब न सिर्फ होंठों को मोटा करने में सहायक है बल्कि उन्हें एक्सफोलिएट भी करेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दालचीनी का पाउडर और सफेद चीनी को मिलाएं। अब इसमें मीठे बादाम का तेल मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाकर 5-10 मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से होंठों को साफ कर लें।

पेपरमिंट ऑयल से बनाएं लिप प्लंपर

आप चाहें तो अपने क्लियर लिप ग्लॉस को भी लिप प्लंपर बना सकते हैं। इसके लिए बस अपने लिप ग्लॉस में थोड़ा पेपरमिंट ऑयल और कैयेन पेपर पाउडर मिलाएं। अगर आपके पास कैयेन पेपर पाउडर नहीं है तो इसकी जगह अपने लिप ग्लॉस में पेपरमिंट ऑयल के साथ एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। यह लिप प्लंपर आपके होठों को पोषण देने समेत मॉइस्चराइज भी करेगा।

दालचीनी के तेल और शिया बटर का मिश्रण लगाएं

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो-तीन बूंद दालचीनी का तेल और शिया बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को कंटेनर में डालें और इसे हमेशा लिपबाम के रूप में अपने होंठों पर लगाएं। यह लिपबाम आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उन्हें उभरा हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। दिनभर में सिर्फ एक बार ही इस लिपबाम का इस्तेमाल करें।

बीजवैक्स और जैतून का तेल आएगा काम

बीजवैक्स फटे होंठों को ठीक करने और नमी युक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें मोटा बनाने में मदद कर सकता है, जबकि जैतून का तेल होठों को एक्सफोलिएट करने समेत पोषण देने में सहायक है। इसके लिए एक कटोरे में बीजवैक्स और जैतून का तेल डालकर इस मिश्रण को पिघलाएं। फिर इसमें दालचीनी का तेल और वनिला एसेंस मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक लिपबाम कंटेनर में डालें और जरूरत पर इसे लगाएं।

दालचीनी और नमक का मिश्रण भी है प्रभावी

नमक होंठों को स्क्रब करेगा और दालचीनी उन्हें मोटा और उभरा हुआ दिखाने में मदद करेगा। इसमें जैतून का तेल मिलाने से आपके होठों में नमी भी बनी रहेगी। इसके लिए एक कंटेनर में एक चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ा नमक और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने होठों पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। पांच मिनट के बाद अपने होंठों को साफ करें।

नरवा विकास: लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर, कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत
इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा
कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित
नए साल में तीन नई खेल अकादमियों की सौगात, सीएम साय ने दी टेनिस, हॉकी और मलखंभ अकादमी को मंजूरी
जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यूज पेपर पहनकर निकिता रावल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट…
Next Article कानों को अच्छे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 सुरक्षित घरेलू नुस्खे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?