ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कानों को अच्छे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 सुरक्षित घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कानों को अच्छे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 सुरक्षित घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: November 20, 2022
Share
SHARE

कान में अक्सर मोम जैसे पदार्थ का उत्पादन होता है जिसे ईयर वैक्स भी कहा जाता है। यह हमारे कानों के अंदर धूल और गंदगी को जाने से रोकता है, जिससे कान सुरक्षित रहते हैं। लेकिन ईयर वैक्स को बार-बार साफ करने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं करने पर वैक्स एक जगह जम जाता है और इससे सुनने की क्षमता कम हो जाती है। आज हम आपको सुरक्षित तरीके से कान साफ करने के पांच घरेलू नुस्खे बताते हैं।

Contents
  • नमक का पानी
  • जैतून का तेल
  • बेकिंग सोडा
  • सिरका और रबिंग अल्कोहल
  • सेब का सिरका

नमक का पानी

नमक का पानी आपके कान के अंदर जमा होने वाले वैक्स को नरम करने में मदद करता है, जिससे आप अपने कान को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए गरम पानी और नमक को एक साथ मिलाएं और इसमें एक रुई भिगोकर कान के अंदर इसकी कुछ बूंदें डाल दें। करीब तीन-पांच मिनट तक रुकें और फिर अपने सिर को नीचे की तरफ झुका दें। अब नरम वैक्स को धीरे से ईयरबड्स से साफ करें।

जैतून का तेल

कानों की सफाई के लिए जैतून का तेल एक बढिय़ा घरेलू नुस्खा है। यह आपके कान को संक्रमणों से बचाता है। एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर जैतून का तेल कान में इक_ा मैल को आसानी से निकालने में आपकी मदद करता है। इसके लिए कान में जैतून के गरम तेल की तीन-चार बूंदें डालें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने सिर को झुका लें और तेल और वैक्स को हटाने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा सूखे या जमे हुए ईयर वैक्स को नरम करने में अत्यधिक असरदार है। कानों के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सुरक्षित है और यह आपके कान के संक्रमण को भी रोकता है। इसके लिए पानी की कुछ बूंदों में बेकिंग सोडा घोलें और ड्रॉपर की मदद से इसे अपने कान में डाल दें। थोड़ी देर बाद अपने कानों को एक मुलायम सूती कपड़े या ईयरबड से साफ करें। इससे आपका कान बिल्कुल साफ हो जाएगा।

सिरका और रबिंग अल्कोहल

कान के वैक्स या मैल को हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल एक पुराना नुस्खा है। रबिंग अल्कोहल और सिरके का घोल बैक्टीरिया से लड़ता है और कान के संक्रमण को रोकता है। सबसे पहले सिरका और रबिंग अल्कोहल को एक साथ मिलाएं और एक कॉटन बॉल को घोल में भिगो दें। इसके बाद घोल की दो-तीन बूंदों को अपने कान में डाल दें और पांच मिनट के बाद मैल को हटाने के लिए अपने सिर को नीचे की तरफ झुकाएं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में मौजूद एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी गुण कान के अंदर हानिकारक छोटे जीवों को मारने में मदद करते हैं और गंभीर संक्रमणों को रोकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाएं और फिर ईयर ड्रॉपर की मदद से कान में इसकी 5-10 बूंदें डालें। करीब पांच मिनट तक बूंदों को कान के अंदर छोडऩे के बाद कानों को ईयरबड से साफ कर लें।

खुर्सीपार में जलभराव की समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा… अतिशीघ्र निकाला जाएगा समस्या का हल… मानसून को देखते हुए निगम की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या, एक बच्ची को भी लगी गोली
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
पोल्का डॉट साड़ी में अंजलि अरोड़ा ने ढाया कहर, फैंस उनकी एक झलक के लिए रहते हैं बेताब…
राज्यपाल ने कहा- क्षेत्र का सर्वसम्मति से प्रस्ताव हो तब बनाए, सीएम भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ में क्या प्रतिभा की कमी है?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत
Next Article मधुर भंडारकर की इस फिल्म में दिखेंगी आयशा एस एमन…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?