ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बगावती नेताओं से सावधान हुई कांग्रेस: पार्टी के मेंबरशिप फॉर्म हुआ बदलाव, सार्वजनिक मंच पर आलोचना न करने का देना होगा हलफनामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बगावती नेताओं से सावधान हुई कांग्रेस: पार्टी के मेंबरशिप फॉर्म हुआ बदलाव, सार्वजनिक मंच पर आलोचना न करने का देना होगा हलफनामा

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल: पंजाब, राजस्थान में नहीं थमी रार, अब कर्नाटक में शुरू नाटक
कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल: पंजाब, राजस्थान में नहीं थमी रार, अब कर्नाटक में शुरू नाटक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सार्वजनिक मंचों से अपनी ही पार्टी की आलोचना करने वाले जी-23 नेताओं से कांग्रेस सावधान हो गई है। पार्टी की ओर से एक नवंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर मेंबरशिप फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत पार्टी ने दस बिंदुओं का उल्लेख किया है, जिसमें एक शर्त यह भी है कि सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को यह हलफनामा देना होगा कि वह पार्टी की नीतियों व निर्णयों की आलोचना सार्वजनिक तौर पर नहीं करेगा। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि सदस्यता लेने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी सीमा से अधिक संपत्ति नहीं रखेगा। 

कांग्रेस के मेंबरशिप फॉर्म में साफ तौर पर लिखा है कि- ‘मैं धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद व लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता लेता हूं। मैं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, खुले तौर पर या किसी तरह से पार्टी मंचों के अलावा, पार्टी की स्वीकृत नीतियों व कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करूंगा।

जी-23 नेताओं ने की थी आलोचना 
कांग्रेस की नीतियों व फैसलों को लेकर जी-23 नेताओं ने पूर्व में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला था। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तो मीडिया से बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया था कि ‘पार्टी में निर्णय कौन ले रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पार्टी का अध्यक्ष कौन है यह ही नहीं पता है। हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। इसके अलावा गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की थी। उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव की भी मांग की थी। इसके अलावा कांग्रेस में युवा बनाम बुजुर्ग नेताओं की लड़ाई भी कई बार सार्वजनिक तौर पर सामने आ चुकी है। 

सोनिया गांधी ने दिखाए थे तेवर 
सार्वजनिक मंचों पर अपनी ही पार्टी की आलोचना और किरकिरी के बाद सोनिया गांधी ने अपने तेवर जी-23 नेताओं को दिखाए थे। उन्होंने सीधे नाम न लेते हुए जी-23 नेताओं को फटकार लगाई थी और अध्यक्ष की मांग पर साफ कहा था कि मैं ही कांग्रेस की अध्यक्ष हूं और फैसले भी मैं ही ले रही हूं। उन्होंने यहां तक भी कह दिया था कि कुछ भी कहने के लिए मीडिया के सहारे की जरूरत नहीं है।

रिटायरमेंट के बाद भी कैसे कायम रखें जिंदगी का रोमांच, सीखना हो तो देखिए ये फिल्म
जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति… कलेक्टर ने कहा- उपचार और सुविधा के नाम पर कोई भी शिकायत नहीं मिले
किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट
पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल, पहले चरण के लिए अब तक 127 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 201 नामांकन पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना फाइनल में पहुंचने के लिए अब: टीम इंडिया को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान मैच भी अहम
Next Article 67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर्स 67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर्स
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?