ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
SHARE

गांधीनगर (एजेंसी)। गुजरात सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत सूखे, अत्यधिक बारिश या बेमौसम बरसात के कारण फसल नुकसान का सामना करने वाले किसानों को, बिना कोई किसी प्रीमियम दिये, मुआवजा मिलेगा।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि नई योजना ‘मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना’ केवल इस वर्ष के लिए प्रधान मंत्री आवास बीमा योजना (PMFBY) की जगह लेगी। रूपानी ने कहा कि केंद्र की फसल बीमा योजना से अलग, किसानों को इस खरीफ सत्र में सूखे, अधिक या बेमौसम बारिश जैसे प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा पाने के लिए इस नई राज्य सरकार की योजना के तहत किसी भी प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
रुपानी ने कहा कि केवल इस वर्ष के लिए पीएमएफबीवाई को मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के साथ बदल रहे हैं, क्योंकि बीमा कंपनियों ने इस बार हमसे बहुत अधिक प्रीमियम की मांग की है। यदि हम उनका टेंडर मंजूर करते हैं, तो राज्य सरकार को अपने हिस्से के रूप में 4,500 करोड़ रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि इस साल बीमा कंपनियों द्वारा मांगी गई राशि औसतन लगभग 1,800 करोड़ रुपये के प्रीमियम से अधिक है।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के लिए निविदा स्वीकार नहीं करने और इस योजना को शुरू करने का फैसला किया है। न तो राज्य और न ही किसानों को इस वर्ष कोई प्रीमियम देना होगा। पीएमएफबीवाई में केवल उन किसानों को सुरक्षा कवच मिलता है जो प्रीमियम का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके विपरीत हमारी योजना सभी किसानों को फसलों के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करेगी वह भी बिना किसी प्रीमियम अदायगी के।
उन्होंने कहा कि इस खरीफ (मानसून) के मौसम में फसल बोने वाले किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। रूपानी ने कहा कि मुआवजा तभी दिया जाएगा, जब सूखा या अधिक बारिश या बेमौसम बारिश के कारण फसल का नुकसान 33 फीसदी से ज्यादा का होगा।
उन्होंने कहा कि एक किसान अधिकतम चार हेक्टेयर भूमि का मुआवजा पाने के लिए पात्र है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत और 66 प्रतिशत के बीच फसल के नुकसान के लिए, एक किसान को अधिकतम चार हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक की फसल हानि के लिए, अधिकतम चार हेक्टेयर के लिए एक किसान को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये मिलेंगे।
रूपानी ने कहा कि इस योजना के तहत भुगतान किए गए मुआवजे के अलावा, किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान के मामले में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत अतिरिक्त मुआवजा पाने के लिए भी पात्र होंगे।

किसान आंदोलन खत्म न होने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुई भिलाई की तुलसी साहू, प्रियंका गांधी भी दिखी साथ
स्वामित्व योजना, हितग्राही दिलीप वर्मा बोले ‘अब पक्के मकान का सपना होगा पूरा’
धान के अवैध परिवहन का मामला, सक्ती में एक ट्रक सहित 763 बोरी धान जब्त
टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, नई तकनीक के उपयोग पर दिया जोर
Next Article ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार ठंडा पड़ा नेपाल का मिजाज? भारत से बातचीत के लिए तलाश रहा रास्ता, विशेषज्ञों से सलाह ले रही ओली सरकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?