ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainmentFeaturedNationalWorld

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन

By Om Prakash Verma
Published: May 12, 2025
Share
फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन
फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन
SHARE

मुंबई/न्यू लाइन सिनेमा की लंबे समय से सफल और लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइज़ी का नया चैप्टर ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ दर्शकों को एक बार फिर मौत की अजीब और डरावनी दुनिया से रूबरू कराने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन एडम स्टीन और ज़ैक लिपोवस्की ने किया है।

फिल्म के कई सीन की तरह, एक सीन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है टैटू पार्लर वाला सीन। इसमें रिचर्ड हार्मन, जो स्टेफनी के कज़िन एरिक का किरदार निभा रहे हैं, एक वायर से बंधे होते हैं। उनके किरदार की नाक में छेदी गई रिंग (सेप्टम पियर्सिंग) के सहारे उन्हें जोर से ऊपर खींचा जाता है।

नीचे ज़मीन पर असली आग जल रही होती है, जो इस पूरे सीन को और भी डरावना बना देती है। डायरेक्टर स्टीन कहते हैं, “यह सीन ऐसा अनुभव कराता है, जो किसी और तरीके से मुमकिन नहीं। जब उसे नाक की रिंग से खींचा जाता है, तो ऐसा लगता है जैसे उसका निचला शरीर सच में आग में जल रहा हो। और यह अहसास सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स से तो नहीं लाया जा सकता।”

हर दिन रिचर्ड हार्मन को अपने किरदार के लिए दो घंटे से भी अधिक समय मेकअप में बिताना पड़ता था। तीन लोगों की एक खास मेकअप इफेक्ट्स टीम उन्हें एरिक के जटिल और कई टैटू बनाकर देती थी। साथ ही नाक की रिंग और नकली निप्पल लगाए जाते थे, जिनमें असली की तरह छेद भी किए जाते थे।

हार्मन इससे पहले भी कई बार मेकअप-इफेक्ट्स एक्सपर्ट टॉड मास्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। वे कहते हैं, “पिछले 22 सालों में टॉड ने कई बार मेरा पूरा ध्यान रखा है, उन्होंने मुझे मारा है, घायल किया है, कुरूप बनाया है और मेरी गर्दन भी कई बार उड़ाई है। तो यह भी बस उसी मज़ेदार सफर की एक और कड़ी थी, जिसमें मैं उनके साथ हमेशा मज़े करता आया हूँ।”

रिचर्ड हार्मन के साथ ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में केटलिन सांता जुआना, टेओ ब्रियोनेस, ओवेन पैट्रिक जॉयनर, एना लोर, राया किल्स्टेड, ब्रेक बैसिंजर और टोनी टॉड भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
प्रैक्टिकल पिक्चर्स, फ्रेशमैन ईयर और फायरसाइड फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ को न्यू लाइन सिनेमा प्रस्तुत कर रहा है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले दुनियाभर में वितरित की जा रही यह फिल्म भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में गुरुवार, 15 मई, 2025 को रिलीज़ होगी।

एम्स के बाथरूम में मरीज ने की आत्महत्या, करीब छह महीने पहले हुआ था ऑपरेशन
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, रामायण महोत्सव को मिली बड़ी सराहना
आदिवासी नृत्य महोत्सव: विधायक वोरा ने दिया जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ आने का न्योता
पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके
भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
Next Article Cricket: रोहित के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी Cricket: रोहित के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?