ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात

By @dmin
Published: December 18, 2021
Share
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
SHARE

मऊ (एजेंसी)। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में पूर्व सीएम के ओएसडी जैनेंद्र यादव और मऊ के राजीव राय सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल हैं। लखनऊ में आयकर का छापा आंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास पर पड़ा है। वहीं मऊ में सपा नेता राजीव राय के कैंप कार्यालय पर छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढऩे की आशंका के चलते भारी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया है।

Mau: An Income Tax raid is underway at the residence of national secretary of Samajwadi Party (SP), Rajeev Rai.

Raids are underway at a few more locations at the premises of people of SP chief Akhilesh Yadav. More details are awaited. pic.twitter.com/yJIDwC75qF

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 18, 2021

मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित कैंप कार्यालय शनिवार सुबह इनकम टैक्स टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान वाराणसी की इनकम टैक्स ने राजीव राय को उनके घर में नजऱ बन्द कर दिया। इस पर सपाईयों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद राजीव राय के घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। दरअसल, राजीव राय पर सपा सरकार में पावर कारपोरेशन के भूमिगत केबिल बिछाने के काम में भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप हैं। विभागीय जाँच में दोषी पाए गए थे।

वहीं मैनपुरी के पंजाबी कॉलोनी निवासी राजकीय ठेकेदार मनोज यादव के आवास पर शनिवार को तड़के आयकर विभाग ने छापा मारा है। 12 गाडिय़ों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने पूरे घर को अंदर से बंद कर लिया है। घर के बाहर स्थानीय पुलिस का पहरा लगा हुआ है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीमें घर के अंदर जांच कर रही है। छापेमारी की वजह को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। राजकीय ठेकेदार मनोज यादव सपा के बेहद करीबी हैं। बड़ी संख्या में लोग इस छापेमारी की जानकारी लेने के लिए उनके घर के आस पास पहुंचे हैं, लेकिन किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया है।

लखनऊ में आयकर विभाग ने आंबेडकर पार्क के पास स्थित पूर्व सीएम के ओएसडी जैनेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की। घंटों घर को खंगाला। कई दस्तावेज साथ ले गए। इस दौरान घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का किया शुभारंभ, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीपल के पौधा रोपा
संतों के भव्य स्वागत के लिए तैयार हुई कुंभ नगरी राजिम, राजिम कुंभ कल्प में पहुंचने लगे साधु-संत
Big News : बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में दी सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल दर्दनाक हादसा: स्टेडियम के पास ऑटो पर पलटा कंटेनर, चार की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?