ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांजा तस्करी का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढाई माह से था फरार… कई बार जा चुका है जेल
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

गांजा तस्करी का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढाई माह से था फरार… कई बार जा चुका है जेल

By Mohan Rao Published August 26, 2024
Share
गांजा तस्करी का सरगना पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस को गांजा तस्करी के सरगना को पकड़ने में सफलता मिली है। करीब ढाई माह पहले तस्करी के एक मामले में आरोपी फरार हो गया था और उसकी जहग नाबालिग पकड़ाया था। नाबालिग ने ही सरगना का नाम बताया था जो जरूरतमंदों को तस्करी के काम में डाल रहा था। लगभग ढाई माह बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

करीब ढाई माह पूर्व 2 जून 2024 की शाम लगभग 7 बजे एसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर पहुंच रहे हैं। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम पीठाआमा चौक के पास नाकाबंदी की गई। आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी वहां से सीजी 13 एडब्ल्यू 4063 गुजर रहा था। कार को रोकने पर चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए। कार में एक 16 साल का नाबालिग मिला।

पुलिस ने नाबालिग से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलो कीमती 2,70,000 मिलने पर कार सहित जब्त किया गया। नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गांजा हीराधर यादव का है एवं गांजा को अन्य साथियों के साथ मिलकर लैलुंगा तरफ से ला रहा था। अपचारी बालक को पूछताछ के उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। इसके बाद से प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी हीराधर यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने उक्त अपराध में सम्मिलित होना स्वीकार किया है। आरोपी हीराधर यादव (35) निवासी हल्दीझरिया थाना बागबहार को को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेश सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, उपेन्द्र सिंह, दिलीप का योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जशपुर पुलिस का इस पर विशेष ध्यान है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao August 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में चाट-गुपचुप टेले से नशीली दवा बेच रहा था बदमाश, ऐसे आया पुलिस के हाथ
Next Article पारिवारिक विवाद सुलझाने राजधानी में दो नए फैमिली कोर्ट का गठन, 2 सितंबर से शुरू होगी सुनवाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?