ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माना हत्या कांड: इन दो हिस्ट्रीशीटर का पता बताने वाले को पुलिस देगी 20 हजार का इनाम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

माना हत्या कांड: इन दो हिस्ट्रीशीटर का पता बताने वाले को पुलिस देगी 20 हजार का इनाम…

By @dmin
Published: September 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। माना थाना क्षेत्र में शराब खरीदी विवाद में लल्ला उर्फ विजेंद्र मारकंडे की हत्या के आरोप में फरार हिस्ट्रीशीटर हत्या कांड का साजिशकर्ता रवि साहू और उसके एक साथी नोहर के खिलाफ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इनाम की घोषणा की है। दोनों बदमाशों का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

मामले में एक और आरोपित की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। अब तक घटना में शामिल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि रवि साहू कालीबाड़ी को हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या की कोशिश, गांजा तस्करी, अवैध शराब की बिक्री करने के कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही रवि साहू गुर्गों के माध्यम से गांजा और सट्टा संचालित कराने का काम करता है।

घटना पांच सिंतबर माना थाना क्षेत्र की है। तीन कार में आए बदमाशों ने विजेंद्र उर्फ लल्ला को घर से बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपितों के पूछताछ में सामने आया कि चार सिंतबर कर आरएस रेस्टोरेंट एवं फैमली ढाबा जो कि रवि साहू का है, में शराब के ज्यादा पैसा लेने की बात को लेकर माना बस्ती का विजेंद्र मारकंडे और उसके दोस्त संजय बंजारे से झगड़ा विवाद हुआ था। उसी झगड़े के कारण आरोपितों ने सबक सिखाने की ठगी।

रवि साहू के कहने पर उसके गुर्गे अगस्त विभार, निताई मंडल, संजय तांडी, रोहित सागर, अभिषेक सोनी, नानक तनेजा, प्रदीप चौहान, राजा शर्मा, विक्रम, नोहर सुबह करीबन साढे आठ बजे तीन कार में माना बस्ती पहुंचे। जहां विजेंद्र (25) को घर से निकालकर कार में बैठाकर माना बस्ती बाजार चौक में लाकर चाकू मारकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र की मौत हो गई।

कालीबाड़ी के बाद माना क्षेत्र में बनाना चाहता था वर्चस्व

जानकारी के अनुसार रवि साहू माना में ढाबा संचालित करने के अलावा क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाहता था। लल्ला माना बस्ती का ही रहने वाला था। उसने जब रवि के ढाबे में जाकर लड़ाई की तो यह किसी को रास नहीं आया। दबदबा बनाने के लिए सभी विजेंद्र उर्फ लल्ला के घर तीन कार में भर कर पहुंचे। अपहरण कर उसकी हत्या करवाई। कालीबाड़ी के बाद वह माना क्षेत्र में अपना एकतरफा वर्चस्व चलाना चाह रहा था।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सीएम साय ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
श्री रामलला दर्शन योजना:  छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु 5 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
कोरोना ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में सामने आए 22 मामले
आपके काम की खबर: बदलेगा अमेजन-फ्लिपकार्ट से शॉपिंग का तरीका, आएगा पेमेंट से जुड़ा नया नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीबी मुक्त भारत अभियान का किया वर्चुअल उद्घाटन…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 324 # 10 september 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?