ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बागनदी बार्डर पर 280 बसों से 10 हजार श्रमिक दूसरे राज्यो के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

बागनदी बार्डर पर 280 बसों से 10 हजार श्रमिक दूसरे राज्यो के लिए रवाना

By @dmin
Published: May 19, 2020
Share
SHARE

0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर की गई बसों की व्यवस्था

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राजनांदगांव जिले के बागनदी बार्डर पर छत्तीसगढ़ के जिलों तथा अन्य राज्यों तक जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को बहुत ही व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से तत्परता पूर्वक बसों से गंतव्य स्थलों की ओर भेजा जा रहा है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम द्वारा रात-दिन अथक मेहनत करके दो दिन में ही सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। बागनदी बार्डर से प्रवासी श्रमिकों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों सुरक्षित ढंग से भेजा जा रहा है। 16 मई को बसों से श्रमिकों को रवाना करने का काम शुरू हुआ। आज शाम 4 बजे तक लगभग साढ़े 10 हजार से अधिक श्रमिकों को 280 बसों से भेजा जा चुका है। चेकपोस्ट पर शाम को भी 100 से अधिक बसें उपलब्ध थीं। श्रमिकों को भोजन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने सहित बसों में बैठाने का काम सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। बागनदी चेकपोस्ट में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद भोजन, पेयजल उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जिला प्रशासन के त्वरित और सक्रियता से बागनदी बार्डर में श्रमिकों की भीड़ कम हो रही है। श्रमिक सुविधा अनुसार बसों से अपने घरों की ओर जा रहे हैं। बागनदी चेकपोस्ट में श्रमिकों के आने के बाद उन्हें भोजन कराया जाता है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन में श्रमिकों के लिए खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। पेयजल के लिए टंकियां लगाई गई है। बागनदी स्थित पेट्रोल पंप से ही श्रमिकों के वाहनों को रवाना किया जाता है। यहां पर स्वास्थ्य जांच के लिए कैम्प लगाया गया है। इस पूरे परिसर की साफ-सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं। कचरों के बॉयोमेडिकल पद्धति से निपटारे के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। स्पे्र मशीन के जरिए परिसर को सेनेटाईज किया जा रहा है। सभी बसों को दो बार श्रमिकों के बैठने के पहले और बैठने के बाद सेनेटाईज किया जा रहा है। श्रमिकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से संबंधित अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। बागनदी चेकपोस्ट में श्रमिक सामान्य रूप से समूह में पहुंच रहे हैं। काउंटरों में समूहों के मुखिया के नाम, मोबाईल नंबर सहित पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। इससे श्रमिकों को संबंधित जिलों के लिए रवाना होने वाली बसों में बैठाने में काफी सहूलियत हो रही है। जरूरत के अनुरूप श्रमिक परिवारों और उनके बच्चों को चरणपादुका भी दी जा रही है। पुलिस सहायता केन्द्र में 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। दूसरे राज्य जाने वाले श्रमिकों को उनके राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने बसों से रवाना किया जा रहा है। बसों में बैठाते समय सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। काउंटरों के पास ही बसें लगाकर श्रमिकों को बैठाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों को भी समूह में बसों में बैठाकर भेजा जा रहा है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य तथा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला हर दिन बागनदी चेकपोस्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। कलेक्टर श्री मौर्य ने बागनदी चेकपोस्ट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सभी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण तथा गंतव्य स्थलों तक बसों से रवाना करने के निर्णय के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परिसर में 30 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कम समय में रात-दिन एक करके सभी प्रबंध किए गए है। श्रमिकों को भेजने के लिए 8 रूट बनाए गए है।

परमिशन लेकर दूसरे राज्यों से निजी वाहनों द्वारा आने वाले प्रवासियों के अलग काउंटर –
बागनदी चेकपोस्ट में विभिन्न राज्यों से परमिशन लेकर निजी वाहनों से आने वाले प्रवासियों के लिए अलग से चेकिंग काउंटर बनाया गया है। काउंटर बनने से प्रवासियों को काफी सहूलियत हो रही है। वहीं पर ही परमिशन की जांच कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश के लिए अनुमति मिलने के बाद उन्हें रवाना किया जा रहा है।
कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी किशोर कुमार सोमावार, डोंगरगढ़ एसडीएम अविनाश भोई, डोंगरगांव एसडीएम वीरेन्द्र सिंह, राजनांदगांव एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर लोकेश धु्रव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बागनदी चेकपोस्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

कांग्रेस सत्ता में आई तो हिंदुओं को भी हिजाब पहनने के लिए कहेगी-ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
IPL Auction इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन, जानिए कौन है सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है
बम बनाते समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पार्टी ने किया किनारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 600 साल पुराने विवेकानंद सरोवर में सीएस व डीजीपी के साथ कई लोग पहुंचे श्रमदान करने
Next Article केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम भूपेश बघेल के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?