ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा
पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/जर्मनी (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही आम नागरिक तो क्या सत्ता के शिखर पर बैठे राजनेता तक देश छोड़कर भागने को मजबूर है। राष्ट्रपति अशरफ गनी भी फिलहाल यूएई की शरण में हैं। हालांकि, हम आपको बताने वाले हैं अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री के बारे में, जो कभी सूट-बूट पहनकर, चारों ओर सुरक्षा के घेरे में रहते थे लेकिन हालात इतने बदले कि अब वह जर्मनी की सड़कों पर पिज्जा डिलिवरी का काम करते दिख रहे हैं।

अल जजीरा अरबी ने अपने ट्विटर हैंडल से अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री सैयद अहमद शाह सादत की तस्वीरें ट्वीट की हैं और बताया है कि वह अब जर्मनी में फूड डिलिवरी का काम कर रहे हैं। सादत की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जर्मन मीडिया की खबरों के मुताबिक, सादत अब जर्मनी के ‘लीफरांदो नेटवर्क’ के लिए काम कर रहे हैं और वह जर्मनी के लिपजिग शहर में साइकल से लोगों को पिज्जा पहुंचाते हैं।

وزير الاتصالات والتكنولوجيا الأفغاني السابق سيد أحمد سادات يلجأ لمهنة توصيل طلبات الطعام على متن دراجة هوائية في مدينة لايبزيغ الألمانية التي وصلها نهاية عام 2020، بعد تخليه عن منصبه pic.twitter.com/zfFERbqCmD

— قناة الجزيرة (@AJArabic) August 24, 2021

हालांकि, सादत ने बीते साल ही अफगान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वह साल 2018 से कैबिनेट मंत्री थे लेकिन अफगानिस्तान की गनी सरकार में उनकी खास नहीं बनी और फिर साल 2020 में उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद वह जर्मनी जाकर रहने लगे।

इससे पहले उन्होंने साल 2005 से 2013 तक अफगानिस्तान में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के मुख्य तकनीकी सलाहकार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। सादत 2016 से 2017 तक लंदन में ‘एरियाना टेलीकॉम’ के सीईओ पद पर भी रह चुके हैं।

Big Accident : शिवनाथ पुल पर कार-स्कूटर की टक्कर, पति-पत्नी की मौत
Big news : शादी समारोह से लौट रहे युवक की घात लगाए बैठे नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर शुरू, गृहमंत्री शर्मा ने किया शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
MIC Meeting: दुकानों की लीज नवीनीकरण के लिए लगी मुहर, तीसरी आंख से होगी बाजारों की निगरानी
इसरो प्रमुख का एलान: अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निजी भागीदारी, बनाई जा रही उद्योग आधारित नीतियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत
Next Article तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?