ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज ‘पाताल लोक के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है। इस सीरीज के दूसरे पार्ट में भी जयदीप अहलावत एक बार फिर पुलिस मैन ‘हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि जयदीप ने सीरीज में दोबारा इस रोल को निभाने के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है।
जयदीप ने चार्ज की 20 करोड़ रुपए फीस
रिपोट्र्स के मुताबिक, जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक-2 के लिए अपनी फीस 50 गुना ज्यादा ली है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने सीरीज के दूसरे सीजन के लिए 20 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। वेब सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि एक सफलता कलाकारों की किस्मत बदल देती है। हमारी इंडस्ट्री सम्मान और सफलता की कद्र करती है। जयदीप पाताल लोक की सफलता के लिए एक मजबूत कड़ी थे। ‘पाताल लोक के पहले सीजन में ‘हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने के लिए 40 लाख रुपए की मामूली फीस लेने वाले जयदीप को अब 20 करोड़ रुपए का बिग अमाउंट दिया जा रहा है।
सूत्र ने यह भी कहा कि एक एक्टर को हर सीजन के लिए अधिक भुगतान किया जाना आम बात है। जयदीप द्वारा हासिल की गई उपलब्धि पूरी तरह से एक अलग सफलता की कहानी है। क्योंकि, हर कोई जानता था कि चीजें बदल जाएंगी, लेकिन इतनी जल्दी और इतनी तेजी से यह कहा नहीं जा सकता था।
साल 2020 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स की वेब सीरीज ‘पाताल लोक काफी पॉपुलर हुई थी। सीरीज की कहानी और लीड स्टार्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पुलिस मैन हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आए जयदीप अहलावत ने हर किसी का दिल जीता था। बता दें कि पाताल लोक का दूसरा सीजन अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है। रिपोट्र्स की मानें तो मेकर्स इस सीजन को साल के अंत तक या फिर साल 2023 की शुरुआत तक स्ट्रीम करने की प्लानिंग कर रहे है।




